T20 Throwback: पिछली बार भारत की शेरनियों ने पाकिस्तान के छुड़ाए थे छक्के, इस बार रहना होगा सावधान!

IND vs PAK, T20 Throwback: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी रविवार को बर्मिंघम के मैदान पर क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें शाम 7:00 बजे आमने-सामने होंगी। हाल ही में वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम करने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीतने के मजबूत इरादे से मैदान पर उतरेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप में पिछली बार क्या हुआ था? (IND vs PAK, T20 Throwback)

आंकड़ों और कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा बेहद भारी नजर आता है। लेकिन इस महामुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान की कुछ छुपी हुई ताकतों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। दोनों टीमें आखिरी बार साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में दुबई के मैदान पर भिड़ी थीं। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

IND vs PAK T20 1

ऐसा रहा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई थी और 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर महज 105 रन ही बना सकी थी। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे, जबकि श्रेयांका पाटिल को 2 विकेट मिले थे। जीत के लक्ष्य को भारत ने 18.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। शैफाली वर्मा ने 32, जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 29 रनों की सूझबूझ भरी पारियां खेली थीं।

पाकिस्तान से क्यों रहना होगा सावधान?

टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड एकतरफा रहा है। दोनों के बीच खेले गए मैचों में भारत ने 13 बार जीत दर्ज की है, जबकि केवल 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस बेहतरीन रिकॉर्ड के बावजूद भारतीय टीम आज पाकिस्तान को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती है। इसकी वजह पाकिस्तान की नई कप्तान फातिमा सना इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। पिछले एक साल में बल्ले से उनका औसत 50 से अधिक और गेंदबाजी में 25 से कम रहा है। हाल ही में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 15 गेंदों में टी20 अर्धशतक जड़कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का ट्रेलर दिखाया है।

भारतीय टीम के सामने बड़ी चुनौती

भारतीय टीम आज अमनजोत कौर और काशवी गौतम जैसी प्रमुख गेंदबाजों के बिना मैदान पर उतरेगी, जो चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में फातिमा सना और उनके मध्यक्रम को रोकने के लिए अरुंधति और रेणुका सिंह पर अतिरिक्त दबाव होगा। पाकिस्तान के पास बाएं हाथ की बेहतरीन स्पिनर नशरा संधू हैं, जो बर्मिंघम की पिचों पर भारतीय मध्यक्रम को अपनी फिरकी से संकट में डाल सकती हैं। इसके अलावा, दीप्ति शर्मा की ऑफ-स्पिन के लिए यहां की पिचें बहुत अधिक मददगार नहीं होने की उम्मीद है।

IND vs AFG: मैदान पर आते ही रोहित शर्मा ने तोड़ा 37 साल पुराना महारिकॉर्ड, सचिन-विराट भी छू नहीं पाए यह मुकाम
IND vs AFG: मैदान पर आते ही रोहित शर्मा ने तोड़ा 37 साल पुराना महारिकॉर्ड, सचिन-विराट भी छू नहीं पाए यह मुकाम

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पर रहेगी नजर

भारत की जीत काफी हद तक स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी पर निर्भर करेगी। पिछले कुछ मैचों में दोनों का फॉर्म थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसे उन्हें आज सुधारना होगा। राहत की बात यह है कि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं, जो जेमिमा रोड्रिग्स और रिचा घोष के साथ मिलकर भारतीय मध्यक्रम को मजबूती देने का काम करेंगी।

IND vs PAK: 'भारत अब दो लेवल आगे है' पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दिग्गज ने टीम इंडिया को क्यों बताया फेवरेट
IND vs PAK: 'भारत अब दो लेवल आगे है' पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दिग्गज ने टीम इंडिया को क्यों बताया फेवरेट

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव।

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमन फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जुबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रूबाब।

IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार, हैंडशेक होगा या नहीं? दिया जवाब
IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हरमनप्रीत कौर ने भरी हुंकार, हैंडशेक होगा या नहीं? दिया जवाब
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+