Aditi Yadav Row: 'मुस्लिम दोस्त संग भागी' विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा-पहले ही एक्शन लेना था?

Aditi Yadav Row: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक हल्ला मचा दिया है। पूरी तरह से बकवास पोस्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बात की घोर निंदा करते हुए कहा कि 'दोषियों को इस जघन्य अपराध के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए'।

तो वहीं इस गंभीर मामले पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भी रिएक्शन दिया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है, दरअसल उन्होंने कहा कि सीएम योगी जो कहा 'वो पूरी तरह से सही है लेकिन उन्हें ये बात पहले कह देनी चाहिए थी,अगर वो पहले ही ऐसा कर देते तो इस तरह से विवाद आगे नहीं बढ़ता, बेटी तो बेटी है और वो सबकी बेटी है, जिस दिन ये मामला सामने आया उस दिन ही इस पर कड़ा रूख अपनाना चाहिए था।'

Aditi Yadav Row

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के इस बयान पर भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी जा रही है, कुछ लोग स्वामी की बात से सहमत हैं तो कुछ लोग उनकी बात की आलोचना भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज इन दिनों गविष्टि यात्रा पर हैं और माघ मेले में हुए विवाद के बाद से उन्होंने यूपी प्रशासन और सरकार के खिलाफ कई बयान ऐसे दिए हैं, जिन पर विवाद पैदा हुआ है।

क्या है मामला? क्यों भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ?

मालूम हो कि 9 जून को एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें कहा गया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति घर से 7 करोड़ रुपये चुराकर अपने 'मुस्लिम दोस्त लामिदी' के साथ नाइजीरिया भाग गई', जो कि पूरी तरह से गलत और बकवास खबर है, फर्जी पोस्ट मे AI टूल्स का इस्तेमाल किया गया है लेकिन फर्जी पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया गया और इस पर काफी भद्दे कमेंट्स भी किए गए। इस पोस्ट पर सपा नेता भी काफी नाराज हुए हैं और उन्होंने इससे संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल चिन्हित लोगों पर केस भी दर्ज हो गया है।

SwamiAvimukteshwaranand

तिलमिलाए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

बेटी की फर्जी पोस्ट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव भी तिलमिलाए लेकिन उन्होंने सारा दोष अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर मढ़ दिया, उन्होंने कहा कि 'ये शर्मनाक काम इसलिए हो रहा है क्योंकि जो दो लोग ऊपर बैठे हैं उनका अपना कोई परिवार नहीं है, ऐसे में वो किसी परिवार वालों का दुख क्या ही समझेंगे।'

Aditi Yadav Row

कौन है अदिति यादव?

सपा नेता अखिलेश यादव और डिंपल यादव को शादी से तीन बच्चे हैं, बड़ी बेटी का नाम अदित‍ि है और इसके अलावा दो जुड़वा बच्‍चे टीना और अर्जुन हैं। अदिति यादव ने स्कूलिंग लखनऊ के मशहूर ला मार्टिनियर कॉलेज से हुई है तो वहीं साल 2020 में उनके 12वीं के बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत मार्क्स आए थे। अदिति यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई कर रही हैं और अपने मम्मी-पापा की तरह बैडमिंटन और घुड़सवारी का शौक रखती हैं।

Aditi Yadav Row

कौन हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज?

15 अगस्त 1969 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के ब्राह्मणपुर गांव में जन्मे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री और आचार्य की उपाधि प्राप्त की है। संन्यास लेने से पहले उनका नाम उमाशंकर पाण्डेय था, वो खुद को उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ का 46वें शंकराचार्य कहते हैं लेकिन इस पर विवाद चल रहा है, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी उन्हें शंकराचार्य की मान्यता नहीं दी है।

यह पढ़ें:Fact Check: Akhilesh की बेटी Aditi Yadav को बदनाम करने की साजिश, 7 करोड़ चोरी-मुसलमान संग भागने की कहानी झूठी
यह पढ़ें:Fact Check: Akhilesh की बेटी Aditi Yadav को बदनाम करने की साजिश, 7 करोड़ चोरी-मुसलमान संग भागने की कहानी झूठी
यह पढ़ें:Akhilesh की बेटी Aditi Yadav को बदनाम करने वाले कौन-कौन? FIR दर्ज, इस कवि-पत्रकार पर भी उछला कीचड़!
यह पढ़ें:Akhilesh की बेटी Aditi Yadav को बदनाम करने वाले कौन-कौन? FIR दर्ज, इस कवि-पत्रकार पर भी उछला कीचड़!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+