IND W vs PAK W Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज आज किसकी होगी मौज, पिच से किसे मिलेगा फायदा?
IND W vs PAK W Pitch Report: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Women's T20 World Cup 2026) के महामुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाला यह मैच दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला है। भारतीय टीम जहां वॉर्म-अप मैचों के मिले-जुले प्रदर्शन (वेस्टइंडीज पर जीत और इंग्लैंड से हार) के बाद मैदान पर उतर रही है। वहीं पिछले छह मैचों से जीत को तरस रही पाकिस्तानी टीम इस मैच के जरिए अपनी किस्मत बदलने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों को ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है।
पिच से किसे मिलेगा फायदा? (IND W vs PAK W Pitch Report)
बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड की पिच को एक संतुलित सतह माना जाता है। यहां की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को पिच से अतिरिक्त गति और स्विंग मिलने की उम्मीद रहती है। नई गेंद से तेज गेंदबाज विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर को संकट में डाल सकते हैं। पिच पर मिलने वाली अच्छी उछाल का फायदा उठाकर बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बटोर सकते हैं। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्ट्रोकमेकिंग आसान हो जाएगी।

इस मैच में टॉस होगा कितना अहम?
मैच के बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को भी इस पिच से टर्न और ग्रिप मिल सकती है, जिससे वे रनों की गति पर अंकुश लगा सकते हैं। एजबेस्टन की ऐतिहासिक पिचों पर टॉस की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। मैच के शुरुआती चरण में पिच पर मौजूद नमी और तेज गेंदबाजों को मिलने वाली मदद को देखते हुए, टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय सबसे समझदारी भरा रहेगा। दूसरी पारी में विकेट के अधिक सेट होने से लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है।
टूर्नामेंट का ग्रुप
ग्रूप-1: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स।
ग्रूप-2: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत (India): हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव।
पाकिस्तान (Pakistan): फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमन फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जुबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।















Click it and Unblock the Notifications