एक ही लड़के को दिल दे बैठीं जुड़वा बहनें, जानें कैसे लाइव शो ने करवा दी तीनों की सगाई
ऑस्ट्रेलिया की जुड़वा बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया। जानिए कैसे एक रिएलिटी शो के दौरान तीनों ने सगाई की।
पर्थ, जून 15: प्यार और शादी के आपने अलग अलग और अजीब अजीब मामले देखे होंगे, लेकिन शायद ही आपने देखा होगा कि करीब करीब एक ही तरह की दिखना वाली दो बहने एक ही लड़के से शादी करती हैं। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ऐसा ही हुआ है जब दो बहनों ने एक ही लड़के से सगाई की है और अब बहुत जल्द तीनों एक साथ ही शादी करने जा रहे हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि लड़ने ने एक अमेरिकन रिएलिटी लाइव शो के दौरान जुड़वां बहनों को शादी के लिए प्रपोज किया था।

बेहद अनोखी शादी
रिपोर्ट के मुताबिक जुड़वा बहनों के नाम हैं अन्ना और लूसी, जो 35 साल की हैं और दोनों ने बेन ब्रायन से सगाई की है। ब्रेन ब्रायन ऑस्ट्रेलिया में इलेक्ट्रिशयन हैं और पिछले 10 सालों से दोनों बहनों को डेट कर रहे हैं। ब्रायन ने दोनों बहनों को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए अनोखा तरीका निकाला और सबसे लेटेस्ट रिएलिटी शो टीएलसी एक्सट्रीम के दौरान बेन दोनों बहनों को एक पार्क में रोमांटिक पिकनिक पर ले गये। जहां ब्रायन ने दोनों बहनों को शादी के लिए पूछा। ब्रायन को डर लग रहा था कि दोनों बहनें शादी के लिए मानेंगी या नहीं, लेकिन ब्रायन को पता चला कि दोनों बहनें उनके प्रपोजल का इंतजार कर रहीं थीं और प्रपोज करते ही दोनों बहनें शादी के लिए तैयार हो गईं।

लाइव शो में किया प्रपोज
ब्रायन ने लाइव शो के दौरान पिकनिक मनाते वक्त जुड़वां बहनों को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों बहनों ने खुशी से उछलते हुए उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। जिसके बाद ब्रायन ने लाइव शो में ही एक छोटा डिब्बा खोला, जिसमें से दो बड़े बड़े डायमंड रिंग निकले। जिसके बाद ब्रायन ने दोनों बहनों को बारी बारी से डायमंड रिंग पहना दिया। इंगेजमेंट रिंग में तीन बैंड बने हुए हैं, जिसके बारे में ब्रायन ने कहा कि ये उन तीनों की शादी की निशानी है।

ऑस्ट्रेलिया में शादी में समस्या
लाइव शो के दौरान ब्रायन ने जुड़वा बहनों को प्रपोज करते हुए कहा 'अन्ना, तुम मेरे लिए दुनिया हो और मैं तुम्हारे साथ अपना जीवन बिताना चाहता हूं, और लुसी तुम भी मेरे लिए मेरी जिंदगी हो और मैं तुम्हारे साथ भी अपना जीवन बिताना चाहता हूं। आई लव यू, आई लव यू'। दोनों जुड़वां बहनें तो ब्रायन से शादी करने के लिए तैयार हो गईं हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में तीन लोगों को शादी करने की अनुमति नहीं है, लिहाजा अब तीनों कहीं और जाकर शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ब्रायन और जुड़वां बहनें, मलेशिया, इंडोनेशिया या अमेरिका के किसी राज्य में जाकर शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

एक साथ बच्चे की प्लानिंग
ब्रायन ने कहा कि अब उसकी जिंदगी का मकसद दोनों बहनों को खुश रखना है, इसके लिए चाहे उसे कुछ भी क्यों ना करना पड़े। वहीं, दोनों बहनें चाहती हैं कि वो एक साथ ही गर्भवती हों और एक साथ ही बच्चे को जन्म दें, इसके लिए उन्होंने आईवीएफ टेक्नोलॉजी के बारे में भी सोचना शुरू किया है। वहीं, अन्ना ने कहा कि अगर वो गर्भवती होती हैं तो निश्चित है कि उनकी बहन भी फौरन गर्भवती हो जाएंगी। वहीं, दोनों बहनों ने कहा है कि वो पूरी कोशिश करेंगी कि पति ब्रायन को हमेशा खुश रखा जाए।

एक ही लड़के से शादी क्यों ?
दोनों बहनों ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि प्यार, प्यार होता है। इसीलिए दोनों बहनों को एक ही लड़के से शादी करने में कोई ऐतराज नहीं है। वहीं, गर्भवती होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी मां ने दोनों बहनों को एक साथ ही गर्भवती होने की सलाह दी है। लेकिन, ये कैसे संभव होगा, इसके लिए वो डॉक्टर से संपर्क में हैं। हालांकि, जुड़वां बहनों का मानना है कि दोनों अगर एक साथ गर्भवती होती हैं, तो दोनों को काफी परेशानी होने वाली है।
एक पति के साथ कैसे रहेंगी ?
इंटरव्यू के दौरान दोनों बहनों से पूछा गया कि आखिर वो एक पति के साथ कैसे रहेंगी? इस सवाल पर दोनों बहनों ने कहा कि हम दोनों का एक ही ब्वॉयफ्रेंड है, तो जाहिर सी बात है हम तीनों एक बेड पर ही सोएंगे। बहनों ने कहा कि 'जुड़वां होनें की वजह से उनकी पसंद और नापसंद एक समान रही है और उनका टेस्ट भी एक समान ही रहा है, इसीलिए शायद उन दोनों को एक ही लड़का पसंद आया और जाहिर सी बात है हम जो भी करेंगे अब साथ ही करेंगे।' दोनों बहनों की अनोखी शादी की ये कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर इनकी कहानी काफी वायरल हो रही है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications