पाकिस्तान को टिशू पेपर की तरह इस्तेमाल कर रहा है अमेरिका: इमरान खान

इस्लामाबाद। रूसी टीवी न्यूज चैनल आरटी को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है पाकिस्तान को अमेरिका एक टिशू पेपर की तरह इस्तेमाल कर रहा है। हाल ही में टेरर फंडिंग के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट शामिल किया गया है। इमरान खान ने इसे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक बताया है। इस साल जुलाई में पाकिस्तान में आम चुनाव होने हैं और इमरान खान भी प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल है।

टिशू पेपर की तरह पाकिस्तान को इस्तेमाल कर रहा US: इमरान खान

आरटी को दिए इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा, 'पाकिस्तान के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि आर्थिक स्थिति अभी ठीक नहीं है। फिलहाल देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसलिए अमेरिका के प्रतिबंध नुकसान पहुचाएंगे। मेरे कहने का मतलब है कि क्या यह उचित है, क्या यह न्याय है? यह तो वैसे ही है जैसे अमेरिका किसी देश को टिशू पेपर की तरह इस्तेमाल कर रहा है, जरूरत नहीं है तो उसे फेंक डाला। मुझे लगता है यह बहुत ही अनैतिक है।'

पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को लेकर अमेरिकी आरोपों का जवाब देते हुए इमरान खान ने कहा कि जिस मुल्क ने अमेरिका के साथ युद्ध में भाग लिया है, जिसकी 9/11 हमले में कोई भूमिका नहीं रही है और जिस देश के नागरिक सबसे ज्यादा मरे हैं, ऐसे में इस प्रकार के आरोप बिल्कुल भी उचित नहीं है।

इमरान खान ने आरोप लगाया कि यूएस के साथ अफगानिस्तान में आतंकवादियों खिलाफ लड़ाई लड़ने से पाकिस्तान को ही नुकसान हुआ है। इमरान ने कहा, '9/11 से पहले पाकिस्तान में अल-कायदा और तालिबान जैसे आतंकी गुट नहीं थे। लेकिन 9/11 के बाद जैसे ही हमने अमेरिका के साथ अफगानिस्तान में लड़ाई शुरू की, तब हमारे यहां आत्मघाती हमले शुरू हो गए।

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने बताई फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई, 'रात को WhatsApp पर पूछते हैं क्या पहना है'

ये भी पढ़ें- Gaganshakti 2018: इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की दहाड़ से हिला आसमान भी

ये भी पढ़ें- वो खेत में गेंहू काट रही थी तभी अचानक निकल पड़ा तेंदुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+