एक्ट्रेस ने बताई फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई, 'रात को सोने के लिए कहते हैं, WhatsApp पर पूछते हैं क्या पहना है'
भारत में भी बॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड में काम कर रही महिलाओं इंडस्ट्री में होने वाले यौन उत्पीड़न और कास्टिंग काउच के खिलाफ बोला है। इन जूनियर महिला कलाकारों ने टॉलीवुड की घिनौनी सच्चाई लोगों को बताई है।
Recommended Video


हैदराबाद। हॉलीवुड से शुरू हुए #MeToo कैंपेन ने दुनियाभर में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही महिलाओं को यौन उत्पीड़न के खिलाफ बोलने की हिम्मत दी। भारत में भी बॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड में काम कर रही महिलाओं इंडस्ट्री में होने वाले यौन उत्पीड़न और कास्टिंग काउच के खिलाफ आवाज उठाई है। इन जूनियर महिला कलाकारों ने टॉलीवुड की घिनौनी सच्चाई लोगों के सामने बयां की। एक्ट्रेस संध्या नायडू ने बताया कि टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों में कुछ सेकेंड्स के रोल के लिए एक्ट्रेस का यौन उत्पीड़न किया जाता है। उन्हें सोने के लिए बुलाया जाता है।

संध्या नायडू का चौंकाने वाला खुलासा
एक्ट्रेस श्री रेड्डी द्वारा आयोजित एक इवेंट में टॉलीवुड की तकरीबन 15 जूनियर महिला कलाकारों ने फिल्म इंडस्ट्री की घिनौनी तस्वीर पेश की है। पिछले 10 सालों से काम कर रहीं एक्ट्रेस संध्या नायडू ने महिलाओं के साथ होने वाले घटिया व्यवहार का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ सेकेंड्स का रोल पाने के लिए डायरेक्टर और फिल्म के बाकी लोग उनसे सेक्शुअल फेवर्स की डिमांड करते हैं। नायडू ने कहा, 'मुझे ज्यादातर रोल मां या आंटी के मिलते हैं। शूटिंग वाली जगह वो मुझे सुबह आंटी कह कर पुकारे हैं और रात को मुझे अपने साथ सोने के लिए बुलाते हैं।'

17-17 साल के लड़के भी करते हैं गंदा व्यवहार
संध्या नायडू ने आगे बताया, 'उनकी डील होती है कि अगर मैं आपको रोल दिलाने में मदद करूंगा तो मुझे क्या मिलेगा। घर आने के बाद हमें उनके साथ व्हॉट्सऐप पर चैट करने के लिए फोर्स किया जाता है। उनमें से एक शख्स ने मुझसे पूछा था कि मैंने क्या पहना है और क्या वो पारदर्श है?' इन महिला कलाकारों ने बताया कि 17 साल के कम उम्र के लड़के भी जो असिस्टेंट या टेक्नीशियन होते हैं, उनके साथ इस तरह से व्यवहार करते हैं। एक्ट्रेस सुनीता रेड्डी ने खुलासा किया कि सेट पर महिला जूनियर आर्टिस्ट के लिए कोई सुविधा नहीं होती।

श्री रेड्डी ने कहा, 'शांत नहीं रहेंगे अब हम'
सुनीता रेड्डी ने कहा, 'हमें बाहर ही अपने कपड़े बदलने होते हैं और शौचालय भी नहीं होता। मैनेजर हमे स्टार्स की वैन इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं लेकिन हमें वो इस्तेमाल करने नहीं दिया जाता। हमारे साथ गंदी भाषा का प्रयोग होता है।' कई कलाकारों ने बताया कि डायरेक्टर्स की डिमांड पूरी करने के बाद भी उन्हें फिल्मों में सही तरह से काम नहीं दिया जाता। एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कहा है कि अब टॉलीवुड की महिला कलाकार शांत नहीं रहेंगी और इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगी। महिला कलाकारों ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ समिति बनाने के साथ ही कई अन्य मांगे भी की हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications