बहराइच: तेंदुआ ने 8 घन्टे तक मचाया तांडव, महिला समेत चार लोग घायल
बहराइच। जंगल से भटककर आबादी में पहुंचे वयस्क तेंदुए ने सोमवार को खैरीपुरवा गांव में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान खेत में गेंहू काट रही महिला समेत चार लोगों को तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने तेंदुए को दौड़ाकर एक कमरे में कैद कर लिया। सूचना पर पहुंची नानपारा पुलिस व वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसकी आक्रामकता देख आगे बढ़ने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

तेंदुए को ट्रेंकुलाइज की मदद से बेहोश कर पिंजरे में कैद किया
आखिरकार लखनऊ प्राणी उद्यान से विशेषज्ञों को बुलाया गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज की मदद से बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लखनऊ प्राणी उद्यान के अफसरों ने तेंदुए को लेने से इंकार कर दिया है। उम्मीद है कि उसे कतर्नियाघाट अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा। बहराइच वन प्रभाग अंतर्गत नानपारा कोतवाली क्षेत्र के खैरीपुरवा गांव निवासी सीमा (30) पत्नी अशेक सोमवार सुबह खेत में गेंहू काट रही थी। इसी दौरान एकाएक तेंदुआ सामने आ धमका और उसने सीमा पर हमला कर दिया। वह चीखते हुए खेत से भागी। पत्नी की चीख पुकार सुनकर पास में मौजूद अशोक जैसे ही बचाव के लिए दौड़ा, तेंदुए ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।

कमरे में बंद किया तेंदुए को
शोर शराबा सुनकर गांव निवासी सुरेश भी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन तेंदुए ने उन पर हमलाकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर माता प्रसाद व जूड़ा गांव निवासी जवाहर भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तेंदुए ने इन दोनों पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर तेंदुआ भागते हुए गांव निवासी मुस्तकीम के मड़हे में घुस गया। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाते हुए मुस्तकीम के मड़हे को घेर लिया और दरवाजे पर तख्त व छप्पर को चारपाई से ढंककर उसे कैद कर दिया। इसकी सूचना नानपारा पुलिस को दी गयी।

लखनऊ जू के अफसरों ने तेंदुए को ले जाने से किया इंकार
तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश कर पिंजड़े में कैद किया गया। इस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। नानपारा रेंजर राशिद जमील ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब पांच वर्ष है। वह पूरी तरह से वयस्क है। उसे ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया गया है। लखनऊ जू के अफसरों ने तेंदुए को लेने से इंकार किया है। कारण वहां क्षमता के सापेक्ष तेंदुए की संख्या पूरी हो चुकी है। सम्भवतः इस तेंदुए को कतर्नियाघाट अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications