America: ट्रंप पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप, न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे हजारों लोग, जानिए क्या है मामला?

America: अमेरिका के छोटे-बड़े कई शहरों में शनिवार (19 अप्रैल) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के विरोध में हज़ारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों ने देश के लोकतांत्रिक आदर्शों पर हमला करने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी एलन मस्क को जिम्मेवार बताया।

विरोध प्रदर्शन न्यूयॉर्क सहित देश के कई शहरों में देखने को मिला। न्यूयॉर्क के मिडटाउन मैनहैटन से लेकर व्हाइट हाउस के सामने तक लोग इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

America

प्रदर्शन का दिखा अलग अंदाज

डेनवर में कोलोराडो स्टेट कैपिटल के सामने सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और "Hands Off!" जैसे नारों के साथ ट्रंप प्रशासन और उनके प्रवासी विरोधी रवैये का विरोध किया।

वहीं सैन फ्रांसिस्को के बीच पर प्रदर्शनकारियों ने "Impeach & Remove" (महाभियोग और हटाओ) लिखकर विरोध जताया। वहीं पोर्टलैंड और एंकोरेज (अलास्का) में भी भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। एक पोस्टर पर लिखा था, कोई भी साइन इतना बड़ा नहीं हो सकता कि मैं अपनी सारी वजहें लिख सकूं।

ये भी पढ़ें Donald Trump Big Action: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी बड़ा झटका! ट्रंप ने $2.2 बिलियन फंडिंग पर लगाई रोक, जानिए वजह

एलन मस्क भी निशाने पर

वहीं टेस्ला डीलरशिप्स के बाहर भी प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने एलन मस्क के सरकारी बजट कटौती में भूमिका को लेकर विरोध जताया गया। कुछ समूहों ने कम्युनिटी सर्विस जैसे फूड ड्राइव्स, टीच-इन्स और शेल्टर्स में वॉलंटियरिंग जैसी सकारात्मक गतिविधियों के ज़रिए भी अपनी आवाज़ उठाई।

ट्रंप के हर फैसले के खिलाफ प्रदर्शन

बता दें कि, जब से डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने उसके बाद से ही उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए हैं जिसका खूब विरोध हो रहा है। उनके हर फैसले के खिलाफ लोग सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें Indian Students in America: VISA रद्द, करियर अधर में ! अमेरिका में संकट में भारतीय छात्र, जानिए क्या है मामला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+