Indian Students in America: VISA रद्द, करियर अधर में ! अमेरिका में संकट में भारतीय छात्र, जानिए क्या है मामला?
Indian Students in America: अमेरिका में पढ़ने वाले दूसरे देशों के छात्रों पर वीज़ा रद्दीकरण, उनके वैध दर्जे की समाप्ति और निर्वासन को लेकर लगातार सख्ती बढ़ती जा रही है।
अमेरिकी डिपार्टमेंट और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) लगातार कोई न कोई ऐसा कदम उठा रहा है जिससे वहां पर रह रहे विदेशी छात्रों की परेशानी बढ़ा रहा है।

सबसे ज्यादा भारतीय छात्र प्रभावित
दरअसल, अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों में भारतीय छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसलिए सबसे अधिक प्रभावित छात्र भारतीय ही हैं। अमेरिकन इमिग्रेशन लॉयर्स एसोसिएशन (AILA) द्वारा वकीलों, छात्रों और विश्वविद्यालय कर्मचारियों से प्राप्त 327 मामलों के विश्लेषण में पाया गया कि इनमें से 50% भारतीय छात्र हैं, इसके बाद 14% छात्र चीन से हैं।
AILA की नीति रिपोर्ट में कहा गया है, ये रिपोर्टें वीज़ा रद्दीकरण और SEVIS टर्मिनेशन (छात्रों की वैध उपस्थिति का रिकॉर्ड) की मनमानी प्रकृति को दर्शाती हैं।
ये भी पढ़ें America: क्यों खतरे में पड़ गई भारतीय छात्र चिन्मय देवरे की डिग्री? क्या अमेरिका से डिपोर्ट होंगे?
अमेरिका में 3 लाख से अधिक भारतीय छात्र
Open Doors Report 2023-24 के अनुसार, भारत से 3.3 लाख से अधिक छात्र उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए। यह पिछले वर्ष की तुलना में 23% की वृद्धि है। वहीं, चीन से लगभग 2.8 लाख छात्र आए जो 4% की गिरावट है। लेकिन मौजूदा माहौल को देखते हुए भारतीय छात्रों का अमेरिका में पढ़ने का उत्साह घटता दिख रहा है।
कोर्ट से छात्रों को मिली राहत
हालांकि, इस कार्रवाई के खिलाफ कई छात्र यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमे दायर कर चुके हैं। कई मामलों में कोर्ट ने'टेम्पररी रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर' (TRO) जारी किए, जिससे छात्रों को अमेरिका में पढ़ाई जारी रखने की अनुमति मिली।
कांग्रेस ने सरकार से की हस्पक्षेप की मांग
वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश सरकार से हस्पक्षेप की मांग की, उन्होंने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, 'AILA द्वारा जारी प्रेस बयान भारत के लिए चिंता का विषय है। 327 में से 50% वीज़ा रद्दीकरण के मामले भारतीय छात्रों के हैं। कारण अस्पष्ट और मनमाने हैं। डर और अनिश्चितता बढ़ रही है। क्या विदेश मंत्री इस मामले को अमेरिकी समकक्ष के सामने उठाएंगे?'
छात्रों के संपर्क में विदेश मंत्रालय
वहीं इस मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि, 'हमें जानकारी है कि कई भारतीय छात्रों को अमेरिकी सरकार से उनके F-1 वीज़ा स्टेटस को लेकर नोटिस मिले हैं। हमारी एम्बेसी और कॉन्सुलेट्स छात्रों के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव मदद दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications