Donald Trump Big Action: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी बड़ा झटका! ट्रंप ने $2.2 बिलियन फंडिंग पर लगाई रोक, जानिए वजह

Donald Trump Big Action: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University)को बड़ा झटका दिया है। प्रशासन ने सोमवार को कहा कि वह हार्वर्ड को मिलने वाले $2.2 बिलियन (करीब 18 हजार करोड़ रुपये) से ज्यादा के अनुदान और अनुबंधों को रोक रहा है, क्योंकि विश्वविद्यालय ने अभिव्यक्ति और विरोध को सीमित करने की ट्रंप प्रशासन की मांगों को मानने से इनकार कर दिया है।

ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड से कहा था कि वह अपने एडमिशन सिस्टम, भर्ती नीति, कैंपस एक्टिविज्म और विविधता से जुड़ी सोच की समीक्षा करे। इसके अलावा, फेस कवरिंग पर बैन, और उन छात्र समूहों की फंडिंग रोकने की मांग की गई थी जो प्रशासन के मुताबिक 'अवैध गतिविधियों' या 'यहूदी विरोधी हिंसा' को बढ़ावा देते हैं।

Donald Trump Big Action

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एलन गार्बर ने इन मांगों को संविधान के फर्स्ट अमेंडमेंट (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और Title VI (जाति, रंग या राष्ट्रीय मूल के आधार पर भेदभाव से सुरक्षा) के खिलाफ बताया है।

क्या बोले हार्वर्ड प्रेसिडेंट?

गार्बर ने कहा कि सरकार यह तय नहीं कर सकती कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी क्या पढ़ाएगी, किसे एडमिशन देगी, या किसे नौकरी देगी। उन्होंने यह भी बताया कि हार्वर्ड कैंपस में यहूदी विरोधी घटनाओं पर कार्रवाई की गई है और सुधार किए गए हैं, लेकिन विश्वविद्यालय को अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए।

राजनीतिक एजेंडे का आरोप

इस कदम को ट्रंप प्रशासन की तरफ से शिक्षा संस्थानों पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा है। सिर्फ हार्वर्ड ही नहीं, बल्कि पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी, ब्राउन और प्रिंसटन जैसे बड़े विश्वविद्यालयों को भी इसी तरह की धमकी दी गई है।

अलुमनी और प्रोफेसर्स का समर्थन

हार्वर्ड के पूर्व छात्रों ने एक खुला पत्र लिखकर विश्वविद्यालय से कहा कि वह इन 'असंवैधानिक मांगों' के आगे न झुके। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स ने फंडिंग कटौती के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

क्यों उठाया गया ये कदम?

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पिछले साल गाज़ा युद्ध के दौरान हुए कैंपस विरोध-प्रदर्शनों में यहूदी विरोधी भावना को बढ़ावा मिला, जिस पर विश्वविद्यालयों ने उचित कार्रवाई नहीं की। हालांकि, हार्वर्ड इस आरोप से इनकार करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+