'इस्लामिक जेहादियों को रोल मॉडल मानें', अल जवाहिरी ने मुसलमानों से की बड़ी अपील
दुनिया के टॉप आतंकवादी संगठन अलकायदा ने बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पैगंबर को लेकर दिए बयान के बाद भारत को दहलाने की धमकी दी थी। इसके कुछ दिन बाद ही अलकायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी ने वैश्विक मुस्लिम समुदाय,
काबुल,15 जून : दुनिया के तमाम मुस्लिम बहुल देश नूपुर शर्मा के बयान पर बवाल मचाए हुए हैं। इतना ही नहीं आतंकी संगठनों ने भारत को दहलाने की धमकी भी दे चुका है। इसी बीच आतंकी संगठन अलकायदा चीफ का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें उसने वैश्विक मुस्लिम समुदाय (Ummah)से प्रमुख जिहादी नेताओं को रोल मॉडल के तौर पर पेश करने की सलाह दे रहा है। अलकायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी ने अपने मीडिया विंग 'अस साहब' के माध्यम से एक वीडियो जारी कर जिहादियों को रोल मॉडल के तौर पर स्वीकार करने की बात कर रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 'डील ऑफ द सेंचुरी या क्रूसेड्स स्पैनिंग सेंचुरीज' (Deal of the Century or Crusades Spanning Centuries) शीर्षक वाली श्रृंखला का पांचवा एपिसोड है।

भारत को दहलाने की साजिश रच रहा आतंकी संगठन
बता दें कि, आतंकवादी संगठन अलकायदा ने बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पैगंबर को लेकर दिए बयान के बाद भारत को दहलाने की धमकी दे चुका है। अलकायदा के सहयोगी संगठन भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (AQIS) ने कहा कि वह पैगंबर का अपमान करने के लिए दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में आत्मघाती बम हमले करेगा।

हिंदुओं को निशाना बनाया जाएगा
अलकायदा ने एक पत्र जारी करके कहा कि इन हमलों में वह हिंदुओं को निशाना बनाएगा। अलकायदा ने यह भी धमकी दी है कि वह पैगंबर के खिलाफ बोलने वाले हर शख्स की हत्या कर देगा। संयुक्त राष्ट्र ने भी हाल ही में चेतावनी दी थी कि अलकायदा कश्मीर से लेकर पूरे भारत में अपनी गतिविधियां बढ़ा सकता है। वहीं कई जानकार अलकायदा की चेतावनी को हल्के में नहीं लेने की सलाह दे रहे हैं।

अल जवाहिरी का भड़काने वाला बयान
अल जवाहिरी के इस वीडियो में सुन्नी जिहादियों का बखान इस्लामी कट्टरपंथ को भड़काने वाला बताया जा रहा है। इस बयान के बाद दुनिया में आतंकी खतरा और भी अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जवाहिरी ने अपने पहले वीडियो में अरब नेताओं की जमकर आलोचना की थी। उसी वीडियो में उसने अलकायदा संगठन की विचारधारा वाले मुसलमानों को शिक्षित कर उन्हें और भी और भी कट्टर बनाने की सलाह दी है। जवाहिरी के इन बयानों से विश्व में आतंकवाद का खतरा और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है।
पैगंबर विवाद के बाद भारत को धमकी दे रहा आतंकी संगठन अलकायदा
बता दें कि, पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक आतंकी हमले कर चुके आतंकवादी संगठन अलकायदा ने बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पैगंबर को लेकर दिए बयान के बाद भारत को दहलाने की धमकी दी है। खुफिया इनपुट से संकेत मिले हैं कि, खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा का नेता इस वक्त अफगानिस्तान के डूरंड लाइन सीमा के पास अपना अड्डा बनाए हुए है। हालांकि, तालिबान शासन इससे इनकार कर रहा है। तालिबान का कहना है कि, अल जवाहिरी इस वक्त ईरान में है। बता दें कि, कट्टर आतंकी संगठन अलकायदा शिया और इस्लाम की सूफी शाखाओं को नफरत भरी निगाहों से देखता है, उनके दिल में इनके लिए कोई स्थान नहीं है।
भारत के प्रमुख शहरों में आतंकी हमले की धमकी
इस महीने जवाहिरी ने पवित्र पैगंबर के खिलाफ ईशनिंदा के लिए भारत और बांग्लादेश के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया और प्रमुख भारतीय शहरों में आत्मघाती हमले शुरू करने की धमकी दी। खुफिया इनपुट से संकेत मिलता है कि जवाहिरी वर्तमान में डूरंड लाइन सीमा के पास अफगानिस्तान में स्थित है, हालांकि तालिबान शासन इससे इनकार करता है और कहता है कि आतंकी सरगना ईरान में है। कट्टर सलाफिस्ट जड़ों वाले एक आतंकवादी संगठन के रूप में, अल कायदा के पास शिया या इस्लाम की सूफी शाखाओं के लिए कोई जगह नहीं है।

भारत को कई बार धमकियां दे चुका है अलकायदा
अलकायदा दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। इसकी झलक दुनिया ने कई बार देखा है। अलकायदा ने पहली बार भारत को यह धमकी नहीं दी है। इससे पहले भी वह ऐसी धमकियां दे चुका है। पिछले दिनों ही अलकायदा ने कश्मीर को लेकर भी भारत को धमकी दिया था। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद अलकायदा के निशाने पर भारत और कश्मीर है। अलकायदा को लग रहा है कि वह कश्मीर में हिंसा की आग को और तेज कर सकता है।
अलकायदा की चेतावनी
ताजा धमकी में अलकायदा ने हिंदुओं को ही आतंकी करार दे दिया और दावा किया कि उन्होंने भारतीय जमीन पर कब्जा कर रखा है। अलकायदा ने चेतावनी दी कि हिंदुओं को उनकी सेना भी बचा नहीं पाएगी। अलकायदा ने दावा किया और उपमहाद्वीप के लोगों को याद दिलाया कि उनके पैगंबर ने पहले ही गजवा-ए-हिंद के बारे में बताया था और भविष्यवाणी की थी कि इस जंग में मुसलमानों की जीत होगी। अलकायदा की इस धमकी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
तालिबान का उदय,अलकायदा को फायदा
अफगानिस्तान में तालिबान के उदय के साथ, 15 अगस्त, 2021 को अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना द्वारा छोड़े गए नवीनतम हथियारों, विस्फोटकों और नाइट विजन उपकरणों से लैस आतंकी समूह के साथ अलकायदा का मुख्य नेतृत्व मजबूत हुआ है। आतंकवादी समूह, जो स्पष्ट रूप से इसकी मीडिया विंग पाकिस्तान में स्थित है, इसने वैश्विक अभियानों के लिए आतंकवादी कैडरों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है और कतर और तुर्की सहित मध्य पूर्व के देशों से धन प्राप्त कर रहा है।
अमेरिकी सेना के जाते ही आतंकियों की ताकत बढ़ी
अलकायदा के साथ-साथ अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रांत (ISKP) का उदय हुआ है, जो तालिबान के आगमन और अमेरिकी सेना के जल्दबाजी में बाहर निकलने के साथ अपने प्रमुख नेताओं को जेलों से रिहा किए जाने के बाद कैडर की ताकत में बढ़ गया है।
अलकायदा से भारत समेत दुनिया को खतरा
अलकायदा और मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रॉक्सी के माध्यम से भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय होने के साथ, इस्लामिक कट्टरता नाटकीय रूप से बढ़ने की उम्मीद है। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि तालिबान जिहादियों के लिए नया रोल मॉडल बन चुका है। वह इसलिए क्योंकि, तालिबान अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना को खदेड़ने में सफल हुआ। यह उपमहाद्वीप में अंडरकवर जिहादियों के उठने और तबाही मचाने के लिए पर्याप्त उदाहरण है। वहीं, भारत में बम हमलों के अल कायदा के खतरे को आतंकवाद विरोधी एजेंसियां हल्के में नहीं ले रही है। इसकी पूरी जांच पड़ताल हो रही है।
आतंकी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क
इधर, आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए तमाम सरकारी एजेंसियां सतर्क हो गई है। वहीं, विश्व के अलकायदा जैसे खूंखार आतंकी संगठनों का उद्देश्य भारत में तबाही मचाना है। वह आतंकी गतिविधियों को बढ़ाकर और संभावित हमले को अंजाम देकर भारतीय समाज में प्रतिशोध और ध्रुवीकरण को बढ़ावा देना अपना उद्देश्य बना लिया है।
तालिबान के साथ अलकायदा की दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, तालिबान और अलकायदा के बीच इन दिनों खुलकर दोस्ती देखी जा रही है। वैसे तालिबान ने अमेरिका से वादा किया था कि वह अलकायदा के साथ कोई संबंध नहीं रखेगा, लेकिन वैसा कुछ नहीं दिख रहा है। अलकायदा, लश्कर-ए-तैयबा की अफगानिस्तान में बढ़ती सक्रियता के बाद अब भारत ने भी अपनी विदेश नीति को और भी अधिक मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।
भारत को निशाने पर लेना चाहती है अलकायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलकायदा भारत को अपने निशाने पर लेना चाहती है। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि इस आतंकी संठन ने अपनी मैगजीन का नाम 'नवा-ए-अफगान जिहाज' से बदलकर नवा-ए-गजवा-ए-हिंद कर दिया है। ऐसी परिस्थिति में यह आतंकी गुट भारत में अपनी सक्रियता बढ़ाने जा रहा है। एक्यूआईएस अपना ध्यान एक बार फिर अफगानिस्तान से कश्मीर की ओर केंद्रित कर रहा है।ऐसे में भारत को इस समय सतर्क रहने का ज्यादा जरूरत है।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications