Ajit Doval UAE Visit: डोभाल के एक दौरे ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद! सोशल मीडिया पर फैलाया झूठ
NSA Ajit Doval UAE Visit: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की हालिया यूएई यात्रा ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। पाकिस्तानी पत्रकार अबसार आलम ने इस दौरे को बलूचिस्तान के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया। उनका दावा है कि भारत, पाकिस्तान के नए व्यापारिक रास्तों को रोकना चाहता है।
हालांकि, बलूच पत्रकार किया बलूच ने इस प्रोपेगेंडा की हवा निकाल दी। उन्होंने साफ किया कि जो बैठकें सार्वजनिक रूप से मीडिया में दिखाई जा रही हैं, वे साजिश नहीं बल्कि कूटनीति का हिस्सा हैं। पाकिस्तान का यह डर उसकी अपनी आंतरिक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव का नतीजा है।

पाकिस्तानी पत्रकार का झूठा दावा
पत्रकार अबसार आलम ने सोशल मीडिया पर तर्क दिया कि जब पाकिस्तान ग्वादर और ईरान के रास्ते मिडिल ईस्ट के लिए नए व्यापारिक मार्ग खोल रहा है, ठीक उसी समय डोभाल का अबू धाबी जाना संदेहास्पद है। उन्होंने बिना किसी सबूत के दावा किया कि कराची बंदरगाह पर हजारों कंटेनर फंसे हैं और भारत इस रूट को ब्लॉक करने की साजिश रच रहा है। आलम ने डोभाल की 'बलूचिस्तान डॉक्ट्रिन' का हवाला देकर पाकिस्तान में डर का माहौल बनाने की कोशिश की।
बलूच कार्यकर्ता ने सिखाया सबक
बलूच कार्यकर्ता किया बलूच ने पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान का नाम लेकर झूठी 'साजिश की थ्योरी' फैलाना बंद करें। किया ने तर्क दिया कि यदि कोई देश किसी दूसरे देश के खिलाफ साजिश रचता है, तो उसकी तस्वीरें भारतीय दूतावास और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में शान से साझा नहीं की जातीं। उन्होंने याद दिलाया कि डोभाल की यह मुलाकात पारदर्शी थी और इसका उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था।
ये भी पढ़ें: Ajit Doval Saudi Visit: अचानक सऊदी अरब क्यों पहुंचे NSA डोभाल? पाकिस्तान की नई चाल के बीच ये दौरा कितना अहम?
ऊर्जा सुरक्षा और तनाव कम करना मुख्य लक्ष्य
अजीत डोभाल की 25-26 अप्रैल की यूएई यात्रा का असली एजेंडा पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में बढ़ता तनाव और ऊर्जा सुरक्षा था। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती तनातनी के कारण भारत अपनी तेल आपूर्ति और समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। भारत चाहता है कि खाड़ी देशों के साथ मिलकर सप्लाई चेन को मजबूत रखा जाए। इस बैठक में भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी पर बात हुई, न कि किसी देश के खिलाफ साजिश रचने पर।
ये भी पढ़ें: Iran America War: शांति वार्ता या बड़ा फर्जीवाड़ा? पाकिस्तान ने 'फेक न्यूज़' के जरिए दुनिया को बनाया बेवकूफ
पाकिस्तान की बौखलाहट की असली वजह
पाकिस्तान असल में भारत के खाड़ी देशों (UAE और सऊदी अरब) के साथ मजबूत होते रिश्तों से डरा हुआ है। एक समय था जब ये देश पाकिस्तान के करीबी थे, लेकिन आज भारत के साथ उनके अरबों डॉलर के व्यापारिक और सुरक्षा समझौते हैं। जब भी डोभाल जैसे उच्च अधिकारी इन देशों का दौरा करते हैं, तो पाकिस्तान को लगता है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ रहा है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए वह अक्सर 'भारत की साजिश' का कार्ड खेलता है।












Click it and Unblock the Notifications