20 GW का ऐतिहासिक आंकड़ा पार: अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा इतिहास, भारत की ऊर्जा तस्वीर बदली!

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में 20 गीगावाट (GW) का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि वह मुख्य रूप से ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के जरिए यह मुकाम हासिल करने वाली भारत की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बन गई है।

Adani Green Reaches 20 GW Milestone

कंपनी के मुताबिक, इस उपलब्धि के साथ अब भारत के कुल यूटिलिटी-स्केल सोलर इंस्टॉलेशन में AGEL की हिस्सेदारी लगभग 14% हो गई है। वहीं, देश की कुल यूटिलिटी-स्केल सोलर और विंड कैपेसिटी में कंपनी का योगदान करीब 12% है।

कंपनी ने बताया कि वह वर्तमान में हर साल 52 अरब यूनिट से ज्यादा क्लीन इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट कर रही है, जो भारत की कुल बिजली खपत का लगभग 3% है। AGEL के अनुसार, यह बिजली पूरे न्यूयॉर्क शहर को एक साल तक रोशन करने के लिए काफी है, या फिर मुंबई और नई दिल्ली की सालाना बिजली मांग को एक साथ पूरा कर सकती है।

यह मील का पत्थर AGEL द्वारा 2016 में तमिलनाडु के कमुथी में अपना पहला रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू करने के एक दशक बाद आया है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान, कंपनी ने 5,051 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी, जो चीन के बाहर किसी भी कंपनी द्वारा एक साल में जोड़ी गई सबसे अधिक क्षमता है।

इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने कहा कि यह सफलता कंपनी की लॉन्ग-टर्म स्ट्रैटेजी और काम करने की क्षमता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, "20 GW के आंकड़े को पार करना यह दिखाता है कि अनुशासन और दूरदर्शी सोच से क्या हासिल किया जा सकता है। आज AGEL अपनी कुशल टीम और पार्टनर्स के साथ मिलकर मुंबई और नई दिल्ली की संयुक्त सालाना जरूरत के बराबर रिन्यूएबल बिजली दे रही है। यह न केवल देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत कर रहा है, बल्कि क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ने की रफ्तार को भी तेज कर रहा है।"

कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में लगभग 14.2 GW सोलर पावर, 2.7 GW विंड एनर्जी और 3.3 GW विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा, AGEL ने 3.55 GWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी शुरू किया है, जिसे चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टॉलेशन बताया गया है।

कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2027 के दौरान 10 GWh बैटरी स्टोरेज और जोड़ने की है। 2030 तक 50 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने के लक्ष्य के तहत, कंपनी अगले पांच वर्षों में अपने स्टोरेज पोर्टफोलियो को 50 GWh तक ले जाना चाहती है।

गुजरात में AGEL का प्रमुख 'खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क' कंपनी के विस्तार की योजनाओं का केंद्र है। कच्छ जिले में 538 वर्ग किलोमीटर में फैला यह प्रोजेक्ट 30 GW की क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट बनने की राह पर है। कंपनी ने बताया कि वह इस साइट पर पहले ही 9.5 GW सोलर क्षमता शुरू कर चुकी है, जो प्रोजेक्ट की कुल योजना का 30% से अधिक है।

AGEL के अनुसार, उसका 20 GW का रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो सालाना 90 लाख से अधिक घरों को बिजली देने में सक्षम है। साथ ही, इससे हर साल 3.7 करोड़ टन से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन कम होगा, जो सड़कों से लगभग 81 लाख कारों को हटाने के बराबर है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी वर्तमान में भारत के 12 राज्यों में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स चला रही है। भारत के क्लीन एनर्जी और डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों के अनुरूप, कंपनी ने 2030 तक 50 GW ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+