Aamir Khan के भाई फैसल खान को क्या हुआ? सरेआम हाथ जोड़कर भाई से मांगी माफी, फिर मां-बहन के लिए कही ऐसी बात
Aamir Khan Brother Faisal Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान और उनके छोटे भाई फैसल खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह कोई नया आरोप या विवाद नहीं बल्कि रिश्तों को बचाने की फैसल खान की पहल है। लंबे समय से परिवार से दूरी बनाए रखने वाले फैसल खान ने अब सार्वजनिक रूप से अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए मां, भाई और बहन समेत पूरे परिवार से माफी मांगी है। उनके इस कदम को परिवार के साथ नए सिरे से रिश्ते जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
सालों की कड़वाहट के बाद बदला दिल, परिवार के सामने झुके फैसल
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फैसल खान ने स्वीकार किया कि बीते कई सालों में उन्होंने गुस्से और भावनात्मक तनाव में ऐसी कई बातें कह दी थीं, जिन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें एहसास हो चुका है कि परिवार के खिलाफ खुलकर बयान देना उनकी सबसे बड़ी भूल थी।

आमिर खान के भाई ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
फैसल खान ने अपनी मां, बहन निखत, जीजा संतोष हेगड़े और भाई आमिर खान से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य कभी किसी को गलत साबित करना नहीं था। उन्होंने माना कि कई बार दर्द और नाराजगी इंसान से ऐसे फैसले करवा देती है, जिनका पछतावा बाद में होता है।
'मुझे जीत नहीं, परिवार का साथ चाहिए'
-फैसल खान का कहना है कि अब वह यह साबित करने की कोशिश नहीं करना चाहते कि कौन सही था और कौन गलत। उनके लिए सबसे अहम चीज परिवार का साथ और मानसिक शांति है। उन्होंने कहा कि सच और बहस से ज्यादा जरूरी रिश्तों को बचाना होता है।
-फैसल खान के मुताबिक बीते कुछ समय में उन्होंने खुद को समझने और अपनी सोच को बदलने की कोशिश की है। इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि रिश्तों में आई दूरियां किसी भी जीत से कहीं ज्यादा दर्द देती हैं।
एक धार्मिक सीख ने बदल दी जिंदगी की दिशा
फैसल खान ने खुलासा किया कि उनकी सोच में बदलाव एक धार्मिक शिक्षा के कारण आया। उन्होंने बताया कि पवित्र कुरान पढ़ते समय उन्हें एक ऐसी आयत मिली, जिसमें परिवार के रिश्तों को बनाए रखने और उन्हें टूटने से बचाने की बात कही गई थी। यही संदेश उनके दिल को छू गया और उन्होंने महसूस किया कि नाराजगी के कारण उन्होंने अपने ही परिवार से दूरी बना ली है। इसके बाद उन्होंने रिश्तों को फिर से जोड़ने का फैसला किया और पहला कदम खुद उठाने का निश्चय किया।
बहन को किया फोन, मां की याद ने कर दिया भावुक
-फैसल खान ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने अपनी बहन निखत से संपर्क किया। बातचीत के दौरान उन्हें पता चला कि उनकी मां आज भी उन्हें बहुत याद करती हैं। ये बात सुनकर वह भावुक हो गए और तुरंत मुंबई जाने का फैसला किया।
-मुंबई पहुंचकर फैसल खान अपनी मां से मुलाकात की और उनसे माफी मांगी। इसके बाद उनकी मुलाकात आमिर खान से भी हुई, जहां उन्होंने अपने पुराने बर्ताव के लिए दुख व्यक्त किया और रिश्तों को नई शुरुआत देने की इच्छा जाहिर की।
आमिर खान से फैसल ने कहा- 'मुझे माफ कर दीजिए'
-फैसल खान ने बताया कि उन्होंने आमिर खान के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उनसे माफी मांगी। उनके अनुसार परिवार ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार किया और किसी ने भी पुरानी बातों को बीच में नहीं आने दिया।
-फैसल खान ने कहा कि मां, बहन, जीजा और आमिर खान सभी ने उन्हें भरपूर प्यार दिया, जिससे उनके मन का बोझ काफी हद तक हल्का हो गया। फैसल का दावा है कि अब परिवार के बीच पहले जैसी कड़वाहट नहीं रही और रिश्ते सामान्य होने की दिशा में बढ़ रहे हैं।
क्या था आमिर और फैसल खान के बीच विवाद?
-आपको बता दें कि फैसल खान और उनके परिवार के बीच मतभेद कोई नया मामला नहीं है। ये विवाद करीब दो दशक पहले उस समय चर्चा में आया था, जब उनकी मानसिक स्थिति, देखभाल और कानूनी अधिकारों को लेकर परिवार के भीतर मतभेद सामने आए थे।
-समय के साथ ये मामला मीडिया और सार्वजनिक मंचों तक पहुंच गया था। कई इंटरव्यू और बयानों में फैसल खान ने परिवार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी जबकि दूसरी ओर परिवार की तरफ से भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आती रहीं। यही वजह रही कि ये विवाद सालों तक चर्चा का विषय बना रहा।
रिश्तों को दूसरा मौका देने की कोशिश
फैसल खान का लेटेस्ट बयान इस बात का संकेत देता है कि वह अब अतीत की कड़वाहट को पीछे छोड़कर रिश्तों को नई शुरुआत देना चाहते हैं। उनका मानना है कि परिवार से बड़ा कोई सहारा नहीं होता और जीवन में शांति तभी मिलती है, जब अपने लोग साथ खड़े हों। लंबे समय तक विवादों में रहने के बाद फैसल खान का ये बदला हुआ रुख लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये नई शुरुआत परिवार के रिश्तों को कितनी मजबूती दे पाती है।













Click it and Unblock the Notifications