रेगिस्तान में बिना खाना-पानी के 6 दिन जिंदा रही महिला, लोगों ने इस तरह बचाई जान
बिना खाना-पानी के रेगिस्तान में किसी का भी जिंदा बच पाना मुश्किल है, लेकिन एक महिला पूरे 6 दिनों तक जीवित रही। अमेरिका के एरिजोना रेगिस्तान में एक 53 वर्षीय महिला 6 दिनों तक बिना किसी सुविधा करे जीवित रह पाई।
फीनिक्स। बिना खाना-पानी के रेगिस्तान में किसी का भी जिंदा बच पाना मुश्किल है, लेकिन एक महिला पूरे 6 दिनों तक जीवित रही। अमेरिका के एरिजोना रेगिस्तान में एक 53 वर्षीय महिला 6 दिनों तक बिना किसी सुविधा करे जीवित रह पाई। महिला की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण उसकी गाड़ी उछल कर पेड़ पर जा अटकी थी। महिला ने किसी तरह वहां से निकल कर अपनी जान बचाई। एक्सीडेंट के 6 दिन बाद महिला को ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया गया।

अमेरिका के एरिजोना रेगिस्तान में एक 53 वर्षीय महिला का एक्सीडेंट हो गया। महिला 12 अक्टूबर को इस रेगिस्तान से गुजर रही थी जब विकेनबर्ग के पास वो गाड़ी का कंट्रोल खो बैठी और कार 50 फीट नीचे जाकर एक पेड़ पर अटक गई। एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने बताया कि महिला कई दिनों तक इसी कार में बंद रही। फिर किसी तरह वहां से बाहर निकलकर उसने मदद रे लिए रेलवे लाइन की तरफ बढ़ना शुरू किया।
ये भी पढ़ें: टॉयलेट के जेट स्प्रे को शॉवर समझ कर करता रहा इस्तेमाल, सोशल पर उड़ा मजाक
इतने दिनों तक बिना खाना-पानी के रहने के कारण महिला काफी कमजोर हो गई थी। महिला गाड़ी से कुछ ही दूर चल पाई थी कि एक सूखी नदी के पास जाकर वो गिर पड़ी। एक्सीडेंट के करीब 6 दिन बाद 18 अक्टूबर को रैंचर डेव मोरालेज और रोड मेंटेनेंस क्रू ने महिला को खोजा। रोड मेंटेनेंस क्रू वहां एक गाय को ढूंढ रहा था जब उन्होंने जाल टूटी हुई देखी। उन्होंने आगे जाकर देखा तो वहां उन्होंने महिला की गाड़ी को पेड़ पर लटका पाया।
इसके बाद क्रू ने गाड़ी से निकले कदमों के निशान का पीछा कर महिला का पता लगाया। महिला को तुरंत हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने बयान जारी कर कहा कि रैंचर और क्रू की तारीफ की और कहा कि उनके कारण ही महिला की जान बच पाई।
ये भी पढ़ें: 146 रुपये में इस कपल ने खरीदा बोर्ड गेम, अंदर निकलीं 13 लाख की हीरे की अंगूठियां
-
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा? -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM?












Click it and Unblock the Notifications