Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टॉयलेट के जेट स्प्रे को शॉवर समझ कर करता रहा इस्तेमाल, सोशल पर उड़ा मजाक

विदेश में अक्सर लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। पश्चिम के अधिकतर देशों में लोग टॉयलेट में पानी की बजाय पेपर रोल का इस्तेमाल करते हैं, वहीं एशियाई देशों इसका उलटा है।

नई दिल्ली। विदेश में अक्सर लोग ऐसी हरकतें कर बैठते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। पश्चिम के अधिकतर देशों में लोग टॉयलेट में पानी की बजाय पेपर रोल का इस्तेमाल करते हैं, वहीं एशियाई देशों इसका उलटा है। ऐसे में जब एक शख्स घूमते-धूमते वियतनाम पहुंचा तो उसे समझ ही नहीं आया कि टॉयलेट में लगा जेट स्प्रे क्या है? उसने कमोड के बगल में लगे जेट स्प्रे को शॉवर समझ लिया और उससे नहाने लग गया। शख्स की इस हरतकत पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे ट्रोल किया है।

Viral

ब्रिटेन के रहने वाले Hamish Carruthers हाल ही में वियतनाम घूमने गए। Carruthers वियतनाम के हनोई में रुके थे। वहां उनकी ट्रिप काफी अच्छी चल रही थी, लेकिन उन्हें जिस बात की तकलीफ थी, वो था एक अच्छा शॉवर। Carruthers ने इस बारे में जब फेसबुक पर लिखा तो उनका मजाक बन गया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, 'ठीक है दोस्तों... मैं एक हफ्ते से हनोई में हूं और मुझे यहां बहुत मजा आ रहा है। मेरी बस एक शिकायत है और वो है शॉवर।'

ये भी पढ़ें: गुफा में बिना कपड़ों के रहता है ये शख्स, फिर भी दुनियाभर में दीवानी हैं लड़कियां

Carruthers ने आगे लिखा, 'मैं पानी की बचत के बारे में समझता हूं, लेकिन शॉवर का इस्तेमाल करने के लिए बटन दबाकर रखना काफी ज्यादा है। मुझे ठंडे पानी से तकलीफ नहीं है, लेकिन ये इतना कम क्यों है? आपको शॉवर के लिए नीचे झुकना पड़ता है। वियतनाम के लोग इतने भी छोटे नहीं हैं। मैं दो होस्टल में रहा और दोनों में ऐसा ही शॉवर था। वियतनामी शॉवर पर बाकी लोगों की राय क्या है?' Carruthers ने जब लोगों से सवाल किया तो उन्हें अपनी बेवकूफी का अंदाजा हुआ।

Carruthers इतने दिनों से शॉवर नहीं, बल्कि कमोड का जेट स्प्रे इस्तेमाल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर Carruthers का काफी मजाक बना है। पश्चिम के लोगों को एशिया में अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ जाता है।

ये भी पढ़ें: महिला के होठों के इशारे से पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने भांप लिया खतरा और उसके बाद...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+