146 रुपये में इस कपल ने खरीदा बोर्ड गेम, अंदर निकलीं 13 लाख की हीरे की अंगूठियां

किस्मत कब चमक जाए, ये किसी को नहीं मालूम। छुट्टियों के दौरान चंद रुपयों में खरीदे गए एक बोर्ड गेम में एक कपल को 13 लाख से ज्यादा की कीमत वाली हीरे की अंगूठियां मिलीं। कपल ने इस बोर्ड गेम को केवल 146 रुपये में खरीदा था।

Diamond Ring

टोरंटो। किस्मत कब चमक जाए, ये किसी को नहीं मालूम। छुट्टियों के दौरान चंद रुपयों में खरीदे गए एक बोर्ड गेम में एक कपल को 13 लाख से ज्यादा की कीमत वाली हीरे की अंगूठियां मिलीं। कपल ने इस बोर्ड गेम को केवल 146 रुपये में खरीदा था। 27 वर्षीय क्रिस लाइटफुट और उनकी गर्लफ्रेंड मैंडी फ्लैक को इस बोर्ड गेम में हीरे की कुल 6 अंगूठियां मिलीं।

146 रुपये में खरीदा बोर्ड गेम

146 रुपये में खरीदा बोर्ड गेम

क्रिस लाइटफुट और उनकी गर्लफ्रेंड मैंडी फ्लैक इस साल ही सिडनी से टोरंटो गए हैं। हाल ही में एक बोर्ड गेम ने उनकी किस्मत पलट दी। इस कपल ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खेलने के लिए एक बोर्ड गेम खरीदा था। लाइटफुट ने बताया कि जब वो परीवार के साथ गेम खेल रहे थे तो उनकी मां ने सवाल पूछने शुरू कर दिए।

अंगूठियों की कीमत निकली 13 लाख रुपये

अंगूठियों की कीमत निकली 13 लाख रुपये

उनकी मां कार्ड को अंदर डाल रहीं थीं, जब उन्हें हीरे की एक अंगूठी मिली। लाइटफुट ने बताया कि फिर एक के बाद एक अंगूठियां निकलती गईं। पूरा परिवार हीरे की छह अंगूठी देखकर हैरान था। कपल को जब बोर्ड गेम का मालिक नहीं मिला तो उन्होंने अंगूठियों की कीमत लगवाई। हीरे की ये 6 अंगूठियां पूरे 13,16,250 रुपये की निकलीं।

कपल मालिक को वापस करेगा अंगूठियां

कपल मालिक को वापस करेगा अंगूठियां

पहले इस कपल ने इन अंगूठियों को अपने एमरजेंसी फंड में डाल दिया था, मगर फिर अंगूठियों का असली मालिक मिलने के बाद उन्होंने उसे वापस करने का फैसला लिया है। कपल की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अंगूठी के असली मालिक ने उनसे संपर्क किया और अब ये कपल जल्द ही इन अंगूठियों को लौटा देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+