Wrestlers Protest: पहलवानों की डेढ़ घंटे तक अमित शाह से मुलाकात, बृजभूषण सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें
Wrestlers Meet Amit Shah: यूपी के बाद अब रविवार को हरियाणा के सोनीपत में पहलवानों के समर्थन में महापंचायत बुलाई गई, जिसमें कहा गया कि अब जल्द पहलवानों की एक पंचायत आयोजित की जाएगी।

Wrestlers Protest: एक महीने के ज्यादा वक्त से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने अब कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 28 मई को नए संसद मार्च के दौरान हुई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनारी पहलवान आर-पार के मूड में आ चुके हैं। इसी के तहत उन्होंने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से रात 11 बजे मुलाकात की।
शाह से मिले पहलवान
यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों ने गृहमंत्री अमित शाह से प्रदर्शन के 140 दिन के बाद मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाह के साथ पहलवानों की बैठक करीब डेढ़ घंटे चली थी। ऐसे में बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं।
सोनीपत में महापंचायत
इससे पहले पहलवानों ने सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया था। इधर, यूपी के मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत के बाद रविवार को हरियाणा के सोनीपत के मुंडलाना गांव के स्टेडियम में महापंचायत हुई। जिसमें रालोद अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और किसान नेता गुरनाम चढूनी ने हिस्सा लिया।
भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण का बड़ा बयान
महापंचायत में भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण, यूपी के शामली और छपरौली के विधायकों सहित कई किसान नेताओं ने अपनी बार रखी। महापंचायत के बाद चंद्रशेखर रावण ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर पंचायत तय कर लेगी कि बृजभूषण को खींचकर लाना है तो हम इतना दमखम रखते हैं कि यहां तक खींचकर उसे ले आएंगे। किसी को भी हमारी पगड़ी से खेलने नहीं दिया जाएगा।
अब होगी पहलवानों की महापंचायत
वहीं सोनीपत की महापंचायत में पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि हम एक पहलवानों की महापंचायत का आयोजन करेंगे। इस दौरान उन्होंने सभी संगठनों से अपील करते हुए एक होने की बात कही। पूनिया ने बताया कि तीन-चार दिन में पहलवानों की पंचायत की जगह और वक्त बता दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications