Bahu Remarriage: 'बेटी को उजड़ते कैसे देखता', ससुर ने कराई बहू की दूसरी शादी, पिता बनकर किया कन्यादान

Ujjain Bahu Remarriage: पिछले दिनों Twisha Sharma केस के कारण मध्य प्रदेश का भोपाल पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ था,शादी के चार महीने के बाद ट्विशा शर्मा अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं, उसके घरवालों ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है और फिलहाल इस वक्त उसकी सास और पति जेल में बंद हैं।

कहने का मतलब ये है कि जहां से ससुराल वालों की ऐसी क्रूरता भरी खबरें आई थीं, उसी राज्य से एक ऐसी न्यूज सामने आई है, जिसने समाज से सामने एक अनोखी मिसाल तो पेश की ही है, साथ ही ये भी जता दिया कि लोगों के दिलों में इंसानियत, अपनापन, भरोसा और मोहब्बत आज भी जिंदा है।

Ujjain Bahu Remarriage

दरअसल यहां के उज्जैन जिले में एक ससुर ने अपनी बहू की दूसरी शादी कराई और पिता बनकर उसका कन्यादान भी किया। अक्सर ये बातें हम टीवी शोज या फिल्मों में देखते हैं लेकिन महाकाल की नगरी में ऐसा साक्षात हुआ है। यहां के जैथल गांव निवासी दिनेश वैरागी के बेटे कपिल की मौत कैंसर की वजह से तीन साल पहले हो गई थी, उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी प्रियंका एकदम अकेली हो गई थी।

दिनेश वैरागी के बेटे से हुई थी प्रियंका की शादी

तब दिनेश वैरागी ने खुद से वादा किया कि वो अपनी बेटी जैसी बहू प्रियंका की दोबारा शादी करवाएंगे, जिससे पहाड़ भरा जीवन उसे अकेले ना काटना पड़े। मालूम हो कि कपिल वैरागी की शादी मात्र 19 साल में हो गई थी, शादी के कुछ वक्त बाद पता चला कि उसे कैंसर है, जिसके चलते उसकी साल 2023 में मौत हो गई। इसके बाद बहू को लेकर दिनेश वैरागी ने फैसला किया कि 'अब वो उसके ससुर नहीं बल्कि पिता बनकर कन्यादान करेंगे और बेटी को विदा करेंगे।'

Ujjain Bahu Remarriage

'बेटी को उजड़ते कैसे देखता', ससुर ने निभाई पिता की भूमिका

पति की मौत के बाद भी प्रियंका ससुराल में ही रही, प्रियंका के पिता रामबाबू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'दिनेश वैरागी ने उनसे कहा था कि वो जिसे बहू बनाकर लाए थे, उसे बेटी बनाकर विदा करेंगे, वो उसे उजड़ते हुए कैसे देख सकते हैं।'

Ujjain Bahu Remarriage

'सबकी सहमति होने के बाद ही प्रियंका का शादी फिक्स हुई'

'उन्होंने वो करके भी दिखाया, उन्होंने ही प्रियंका के लिए वर खोजा, कई लोगों को काटने-छांटने के बाद उन्होंने गोविंद को पंसद किया, उसके घर की जांच-पड़ताल की और प्रियंका और कपिल का सच बताया और तसल्ली होने के बाद ही उन्होंने प्रियंका की शादी के बारे में मुझे बताया और सबकी सहमति होने के बाद ही उन्होंने प्रियंका की शादी फिक्स की।'

'प्रियंका का कन्यादान ससुर ने किया', पिता ने मीडिया को बताया

'प्रियंका को शादी के लिए भी उन्होंने ही मनाया। इस शादी का पूरा खर्चा उन्होंने ही किया है और बड़े ही धूमधाम से उसे विदा किया है। मैं उनका जीवन भर आभारी रहूंगा, उन्होंने एक पिता से ज्यादा बढ़कर मेरी बेटी के लिए किया है, अपनी बात कहते-कहते प्रियंका के पिता रो पड़े और भरे गले से कहा कि मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि समधी जी मेरी बेटी का कन्यादान करेंगे, मेरी बेटी का घर संसार फिर से बसेगा, मैं जितनी भी वैरागी जी का शुक्रिया करूं कम है।'

सोशल मीडिया पर मिसाल बनीं शादी, लोग कर रहे हैं तारीफ

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने दिनेश वैरागी और उनके परिवारवालों की तारीफ की है और कहा है कि 'ऐसे लोग नसीब से मिलते हैं।' वहीं लोगों ने प्रियंका को आने वाले जीवन की शुभकामनाएं भी दी हैं ।

यह पढ़ें:Ketan Agarwal Case: 'क्या पुलिस कस्टडी में महिला को मारा जाता है', गूगल पर सिया गोयल ने क्यों किया था सर्च?
यह पढ़ें:Ketan Agarwal Case: 'क्या पुलिस कस्टडी में महिला को मारा जाता है', गूगल पर सिया गोयल ने क्यों किया था सर्च?
यह पढ़ें:Akriti Sutar Case: 'आसानी से कैसे मरें', गूगल सर्च पर क्यों खोज रही थी आकृति? मौत वाले दिन की थी पार्टी!
यह पढ़ें:Akriti Sutar Case: 'आसानी से कैसे मरें', गूगल सर्च पर क्यों खोज रही थी आकृति? मौत वाले दिन की थी पार्टी!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+