Bihar News: प्रशांत किशोर को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी महिला, फिर PK ने पटना पुलिस को दे दी चेतावनी
Prashant Kishor Karbigahiya Patna: पटना के न्यू करबिगहिया में युवक बंटी कुमार के कथित अपहरण को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सड़क जाम और आगजनी के बीच जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर मौके पर पहुंचे। इसी दौरान अपहृत युवक की मां उन्हें देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगीं।
प्रशांत किशोर ने महिला को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि अगर दो दिन के भीतर बंटी की सकुशल बरामदगी नहीं हुई तो वह खुद परिवार और स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने तीन घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कर दिया।

Karbigahiya Bunty Kumar Kidnapping: प्रशांत किशोर को देखते ही फूट-फूटकर रोईं बंटी की मां
प्रदर्शन के दौरान जैसे ही प्रशांत किशोर मौके पर पहुंचे, अपहृत युवक बंटी की मां उन्हें देखते ही फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। प्रशांत किशोर ने महिला को सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस को दो दिन का समय दिया गया है। अगर तय समय में बंटी नहीं मिला तो वह खुद परिवार के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
ये भी पढे़ं: हथियार दिखाए, बॉर्डर की कहानियां सुनाईं! फर्जी फौजी अरमान ने लड़की को ठगा, पोल खुली तो निकला साइकिल मैकेनिक
अपहरण के विरोध में तीन घंटे तक सड़क जाम
बंटी कुमार के अपहरण से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने न्यू करबिगहिया में सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों की मांग थी कि बंटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए और अपहरण करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और प्रशासन के आश्वासन तथा प्रशांत किशोर की अपील के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
देह व्यापार का विरोध करने पर अपहरण का आरोप
बंटी की बहन गुड़िया देवी ने आरोप लगाया कि उनके भाई ने इलाके में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसी वजह से कुछ लोगों ने उसे निशाना बनाया और उसका अपहरण कर लिया। परिवार का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि पहले से रची गई साजिश है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Patna News: दही लेने निकला, रास्ते से उठा ले गए बदमाश
परिजनों के मुताबिक सोमवार देर रात बंटी कुमार पटना जंक्शन के पास एक दुकान से दही खरीदने गया था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उसे जबरन काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है।
ये भी पढे़ं: Bihar Toll Tax: सभी गाड़ियों को नहीं, केवल कुछ गाड़ियों को देना होगा टोल टैक्स, हंगामे के बाद झुकी बिहार सरकार
पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम, फिर आंदोलन की चेतावनी
प्रशांत किशोर ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि जक्कनपुर थाना पुलिस ने दो दिन के भीतर मामले का खुलासा करने और बंटी को बरामद करने का भरोसा दिया है। उन्होंने लोगों से फिलहाल सड़क खाली करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही साफ कहा कि यदि दो दिन में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वह खुद परिवार और स्थानीय लोगों के साथ फिर से आंदोलन में शामिल होंगे और न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications