BDO की खौफनाक साजिश! 10 लाख का दहेज या महिला दारोगा से इश्क? घुट-घुट कर गई अमृता की जान

Bihar BDO Wife Death Case: बिहार से पति, पत्नी और 'वो' की कहानी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। मामला भी किसी आम परिवार का नहीं, बल्कि एक सरकारी अफसर का है। दरभंगा के जाले प्रखंड में तैनात BDO मनोज कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ही पत्नी अमृता कुमारी को रास्ते से हटाने के लिए जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के परिजनों का दावा है कि BDO का एक महिला दारोगा से लंबे समय से प्रेम संबंध था और अमृता लगातार इसका विरोध कर रही थीं।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब जांच में BDO के दावों पर सवाल उठे और पुलिस ने उनकी कथित प्रेमिका महिला दारोगा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अब जब्त किए गए मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से इस हाई-प्रोफाइल केस में कई बड़े खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस मोबाइल डेटा, चैट और अन्य सबूतों के जरिए पूरे घटनाक्रम की परतें खोलने में जुटी है। अब पत्नी की मौत, कथित प्रेम संबंध, देर रात हुई गिरफ्तारी और महिला दारोगा से पूछताछ ने इस पूरे मामले को बिहार के सबसे चर्चित मामलों में ला खड़ा किया है।

Bihar BDO Arrested Over Wife Death

पत्नी की मौत के बाद गिरफ्तार हुए BDO साहब, 10 लाख दहेज मांगने का भी आरोप

दरभंगा के जाले प्रखंड के BDO मनोज कुमार को पत्नी अमृता कुमारी की मौत के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में उन्होंने पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात मानी है। हालांकि पुलिस हत्या के आरोप, कथित साजिश और अन्य सबूतों की हर पहलू से जांच कर रही है। मनोज कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के पियर गांव के रहने वाले हैं। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली मोहल्ले में भी उनका आवास है, जहां यह घटना हुई।

सिटी एसपी के मुताबिक, घटना के बाद BDO का मोबाइल फोन बंद मिला था। पूछताछ में उन्होंने कहा कि घटना वाली रात वह पटना में प्रशिक्षण कार्यक्रम में थे। लेकिन पुलिस जांच में उनका यह दावा सही नहीं पाया गया। इसके बाद जांच टीम ने घटनाक्रम को लेकर अपनी पड़ताल और तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी मिलते ही बदला 6 साल का प्यार? प्रेमिका के घर के नीचे मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव,क्या है कहानी?

परिवार ने कहा-अमृता को जहर देकर मारा गया

मृतका अमृता के भाई राजकुमार ने मिठनपुरा थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने BDO मनोज कुमार के अलावा उनके माता-पिता, भाई और बहन को भी नामजद किया है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से लगातार 10 लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर अमृता को प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उनकी हत्या कर दी गई।

अमृता के भाई का आरोप है कि शुक्रवार देर रात कन्हौली स्थित घर में उनकी बहन को जहरीला पदार्थ दिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमृता सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के बथुआरा गांव की रहने वाली थीं। उनकी शादी वर्ष 2023 में मनोज कुमार से हुई थी। परिवार का कहना है कि पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच संबंध खराब थे, क्योंकि अमृता अपने पति के दूसरी महिला से कथित रिश्तों का विरोध करती थीं। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

महिला दारोगा भी पुलिस की जांच के दायरे में

इस मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात बेगूसराय में तैनात एक महिला दारोगा को सीतामढ़ी के सुरसंड से हिरासत में लिया। फिलहाल उससे मिठनपुरा थाने में पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि BDO और महिला दारोगा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। उनका दावा है कि इसी रिश्ते की वजह से अमृता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

जांच के दौरान पुलिस ने BDO मनोज कुमार के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अब इनकी फॉरेंसिक जांच होगी। कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को खंगाला जाएगा। पुलिस को शुरुआती जांच में बेगूसराय में तैनात महिला दारोगा का नंबर भी मिला है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि मोबाइल डेटा से दोनों के बीच बातचीत, मुलाकात और पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अमृता की प्रताड़ना से जुड़े कोई वीडियो या अन्य डिजिटल सबूत मौजूद हैं।

कौन हैं मनोज कुमार? ऑडिटर से BDO बनने तक का सफर

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनोज कुमार का चयन वर्ष 2018 में रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर के पद पर हुआ था। बाद में वर्ष 2020 में उन्होंने अमृता से कोर्ट मैरिज की। इसके दो साल बाद वर्ष 2022 में वह बिहार प्रशासनिक सेवा के तहत BDO बने। अब उनकी पत्नी की मौत का मामला हत्या, दहेज उत्पीड़न और कथित साजिश जैसे गंभीर आरोपों के साथ जांच के केंद्र में है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल सबूत और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मौत से पहले प्रियेश ने रिकॉर्ड किया वीडियो! खोले प्रेमिका सहित किन लोगों के राज? कहा- रची जा रही साजिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+