PWD Sewa App क्‍या हैं, कैसे करें इसका इस्‍तेमाल? सड़कों पर गड्डें हैं या भरा है पानी तो करें शिकायत

Delhi Government PWD Sewa App: दिल्ली में मानसून के दौरान भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव और गहरे गड्ढों की समस्या आम है। इससे यातायात तो बाधित होता ही है, साथ इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इस नागरिक समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली की भाजपा सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के माध्यम से एक विशेष पहल की है। दिल्ली के नागरिक अब अपने इलाके की किसी भी नागरिक समस्या का समाधान सीधे अपने मोबाइल फोन से करवा सकते हैं।

इस मुहिम के तहत सरकार ने 'PWD Sewa App' को नए सिरे से प्रचारित किया है। इसके माध्यम से नागरिक बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे टूटी सड़कों, जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइटों या नालों से जुड़ी अव्यवस्थाओं की शिकायत सीधे विभाग तक पहुंचा सकते हैं।

Delhi Government PWD Sewa App

'PWD Sewa App' नाम के डिजिटल प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता लाना और आम जनता की शिकायतों का समय पर निवारण करना है।

PWD Sewa App का कैसे करें इस्‍तेमाल?

इस ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुलभ बनाई गई है। सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से 'PWD Sewa' ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड होने के बाद, नागरिक को अपना मूल विवरण जैसे नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है। एक बार साइन-इन होने के बाद, ऐप का मुख्य इंटरफेस खुल जाता है।

PWD Sewa App पर कैसे और कौन सी दर्ज कर सकते हैं शिकायत?

रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद यूजर को होम स्क्रीन पर शिकायत दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही आपको विभिन्न श्रेणियों की सूची मिलेगी, जैसे सड़क के गड्ढे, जलभराव, सीवर जाम, फ्लाईओवरों और फुटपाथों की मरम्मत या खराब स्ट्रीट लाइट। उपयोगकर्ता को अपनी समस्या के अनुसार सही श्रेणी का चयन करना होता है, जिससे शिकायत सीधे संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी के पास पहुंच सके।

फोटो को कैसे करें ऐप पर अपलोड?

श्रेणी चुनने के बाद, नागरिक को समस्या वाली जगह की लाइव तस्वीर अपलोड करनी होगी। ध्यान रहे कि ऐप में लाइव फोटो खींचने का विकल्प मिलता है, ताकि कोई पुरानी फोटो न अपलोड की जा सके। जब आप फोटो खींचेंगे, तो आपके फोन के जीपीएस (GPS) लोकेशन के जरिए ऐप सटीक जगह की पहचान अपने आप कर लेगा। इसके लिए फोन का लोकेशन मोड ऑन होना अनिवार्य है। तस्वीर और विवरण जमा करने के बाद जैसे ही आप 'जमा करें' या 'Submit' बटन दबाएंगे, आपको स्क्रीन पर एक यूनिक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा। यह नंबर आपकी शिकायत का प्रमाण होता है।

इस रेफरेंस नंबर के जरिए आप भविष्य में किसी भी समय अपनी शिकायत की प्रगति को ट्रैक कर सकते हैं। विभाग द्वारा किए जा रहे काम की पल-पल की जानकारी ऐप के 'Track Status' विकल्प पर मिलती रहेगी।

शिकायत दर्ज करने का दूसरा तरीका क्‍या है?

कई बार ऐसे नागरिक भी होते हैं जो मोबाइल ऐप का उपयोग करने में सहज नहीं होते। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने कई अन्य विकल्प भी खुले रखे हैं। नागरिक पीडब्ल्यूडी के आधिकारिक सेवा पोर्टल (PWD Sewa Portal) पर जाकर भी ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल भी मोबाइल ऐप की तरह ही काफी तेज और पारदर्शी माना जाता है।

हेल्पलाइन नंबर क्‍या है?

इसके अतिरिक्त, त्वरित सहायता के लिए सरकार ने दो प्रमुख हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। दिल्ली के लोग टोल-फ्री नंबर 1800110093 या 1908 पर सीधे कॉल करके अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, आधुनिक संचार माध्यमों का उपयोग करते हुए व्हाट्सएप नंबर 81301 88222 भी उपलब्ध कराया गया है। नागरिक इस व्हाट्सएप नंबर पर अपनी शिकायत लिखकर भेज सकते हैं और त्वरित प्रतिक्रिया प्राप्त कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+