सौरव गांगुली को मिलने जा रहा ICC का सबसे बड़ा सम्मान, जन्मदिन पर आई खुशखबरी
Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट को दुनिया भर में लड़ना और जीतना सिखाने वाले पूर्व महान कप्तान सौरव गांगुली के शानदार करियर में जल्द ही एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद उन्हें अपने सबसे प्रतिष्ठित आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का मन बना चुकी है।
इस बड़े सम्मान की आधिकारिक घोषणा आगामी 11 जुलाई को होने वाली आईसीसी की सालाना बैठक के बाद कर दी जाएगी। इस ऐतिहासिक सम्मान को हासिल करते ही सौरव गांगुली यह खास मुकाम पाने वाले भारत के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा पुरुष क्रिकेट के इतिहास में वे इस खास क्लब का हिस्सा बनने वाले 10वें भारतीय क्रिकेटर होंगे। बर्थडे के दिन सौरव गांगुली और उनके फैंस के लिए इससे ज्यादा ख़ुशी की खबर नहीं हो सकती।

बुरे दौरे से टीम को बाहर निकाला
साल 2000 का वह दौर बेहद चुनौतीपूर्ण था जब सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी। उस समय देश का मैच फिक्सिंग के गंभीर विवादों से बुरी तरह जूझ रहा था। टीम के खिलाड़ियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका था और फैंस का भरोसा भी डगमगा रहा था। ऐसे नाजुक समय में दादा ने कप्तानी की बागडोर थामकर टीम में एक नई जान फूंकी थी।
युवाओं को दिया मौका
सौरव गांगुली की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत युवाओं पर भरोसा करना और उन्हें लगातार खेलने के मौके देना था। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को ओपनर बनाकर उनके करियर को एक नई दिशा दी थी। ऑस्ट्रेलिया जैसी खूंखार टीम के खिलाफ हरभजन सिंह पर दांव खेला था। युवराज सिंह, जहीर खान, आशीष नेहरा और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गज खिलाड़ी उन्हीं की खोज माने जाते हैं।
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल भारतीय क्रिकेटर
2009 - सुनील गावस्कर
2009 - बिशन सिंह बेदी
2009 - कपिल देव
2015 - अनिल कुंबले
2018 - राहुल द्रविड़
2019 - सचिन तेंदुलकर
2021 - वीनू मांकड़
2023 - डायना एडुल्जी
2023 - वीरेंद्र सहवाग
2024 - नीतू डेविड
2025 - महेंद्र सिंह धोनी













Click it and Unblock the Notifications