World Environment Day:रहना है जिंदा तो पर्यावरण का भी रखिए ख्याल, डॉ सीमा जावेद से जानिए कैसे ?
नई दिल्ली, 05 जून: दुनिया भर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन हमें पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में बताया जा रहा है और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपाय बताए जा रहे हैं। प्रकृति और हमारे आस-पास की पर्यावरण हमें जीवित रखें लेकिन हम इंसान विकास के नाम पर उसका ही दोहन कर रहे हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने आखिरी चेतावनी दे दी है कि अगर मनुष्य को जिंदा बचना है तो पर्यावरण की सुरक्षा करनी है जो अब बेहद जरूरी हो चुका है। अगर अभी भी हमने टाला तो वो दिन दूर नहीं जब डायनासोर की तरह धरती के साथ हम मनुष्य भी विलुप्त हो जाएंगे। अब वो समय आ चुका है जब हर इंसान को निजी स्तर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने और उर्जा बचाने के लिए उपाय करने होगे। आखिर वो उपाय कौन से है जिसे हम पर्सनल लेवल पर अपनाकर पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे। जानिए पर्यावरणविद और जलवायु विशेषज्ञ डॉ सीमा जावेद से .....
Recommended Video

- हम ऐसे प्रयास करने होंगे जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो।
- घर से बाहर हो या किसी पर्यटक स्थल पर प्लास्टिक इधर-उधर ना फेंके।
- साथ ही अगर कोई ऐसा कर रहा है तो उसे रोके।
- क्राकीट और ग्लास की छतें बनाने के बजाय ऐसा घर में मटीरियल लगाए कि जिससे छते ठंडी रहे।
- इससे गर्मी से तो बचेंगे ही साथ ही बिजली की खपत कम होगी।
- अपने घरों में सोलार लाइट लगाए ।
- सोलर हीटर लगाए ।
- गीजर की जगह सोलर हीटर लगवाए।
- घरों को ऐसा बनाए जिसमें बहुत ज्यादा उर्जा का दोहन ना हो।
- घर के कमरे ऐसे बनवाए ताकी वो रोशनीदार हो और बिजली की बचत हो सके।
- आसपास जाना हो तो पैदल ही जाएं।
- वाहनों के बजाय साइकिल का इस्तेमाल अधिक करें।
- सन लाइट का प्रयोग सोलार इनर्जी के लिए करें।
- रेन वॉटर से वॉटर हॉरवेस्टिंग करें।
- बिजली के श्रोतों के लिए कोयले पर निर्भरता छोड़कर इमसें हमें हमने विविधता लानी होगी।
- सोलार इनर्जी , विंड, माइक्रो हाइडल समेत ऐसे ही श्रोतों को बढ़ावा देना होगा
- अगर ऐसा नहीं करेंगे तो हम बिजली संकट झेलते रहेंगे।
- पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अपनी बॉडी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं लेकिन अब कंट्रोल कर रही












Click it and Unblock the Notifications