76 लापता बच्चों को ढूंढकर महिला हेड कांस्टेबल ने माता-पिता को सौंपी उनकी खुशियां, दिल्ली पुलिस ने दिया ये इनाम
76 लापता बच्चों को ढूंढने वाली महिला हेड कांस्टेबल की तरक्की
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली पुलिस थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल को उसकी मेहनत कार्य निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने उसे आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन (बिना बारी की तरक्की) देने का फैसला किया है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर जानकारी दी गई है। बता दें कि महिला हेडकांस्टेबल सीमा ढका को यह पुरस्कार लापता हुए 76 बच्चों को ढूंढ़ने के बाद मिला है। अपनी तरक्की की खबर सुनने के बाद सीमा ढका भी काफी खुश हैं।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष पांच अगस्त को पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने राजधानी में लापता बच्चों को ढूंढने और उनके माता-पिता को सौंपने के लिए पुलिसिया खेमे को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने इस काम को जल्द पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों को बिना बारी की तरक्की देने का भी वादा किया। श्रीवास्तव के ऐलान के मुताबिक अगर कोई कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल अगर एक वर्ष के अंदर 14 वर्ष से कम उम्र के कम से कम 50 बच्चों की खोज निकालने पर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया जाएगा। इसके अलावा शर्त यह भी थी की इन बच्चों में से 15 बच्चों की उम्र आठ साल से कम होना अनिवार्य था।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में हाईवे पर चलती कार से युवक ने दागीं गोलियां, पुलिस आई तो कार छोड़कर हुआ फरार
बता दें कि दिल्ली के समयपुर बादली पुलिस थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सीमा ढाका ने 76 लापता बच्चों का पता लगाया, इन 76 बच्चों को दिल्ली और अन्य राज्यों से ढाई महीने के भीतर पता लगाया गया। इसके साथ जिन 76 बच्चों की खोज सीमा ने की है उनमे से 56 की उम्र 14 साल से कम की है। उनके द्वारा खोजे गए बच्चे बिहार, बंगाल एवं देश के अन्य हिस्सों से बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएन श्रीवास्तव की घोषणा के बाद इस वर्ष अगस्त से अब तक पूरी दिल्ली में 1440 बच्चों को बरामद किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications