अहमदाबाद में हाईवे पर चलती कार से युवक ने दागीं गोलियां, पुलिस आई तो कार छोड़कर हुआ फरार
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में एसजी हाईवे पर कार भगा रहे एक युवक ने गोलियां दागीं। उसके हाथ में पिस्तौल नजर आ रही थी और चेहरा भी साफ नजर आ रहा था। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और फिर वायरल कर दिया। मामला पुलिस के पहुंच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब कार जब्त कर ली है। हालांकि, आरोपी फरार हो गया।

सैटलाइट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि, उक्त युवक ने चलती कार से फायरिंग की। हमारे पास एक वीडियो पहुंचा था, जिसके बाद हमने कार्रवाई करते हुए वो कार जब्त कर ली है। हालांकि, वो युवक बचकर निकल गया। उसकी तलाश की जा रही है। ये भी पता किया जाएगा कि गलवार की रात उसने चलती कार से गोलियां क्यों चलाईं। पकड़े जाने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि, इससे पहले भी शहर के दाणीलीमडा इलाके में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में गोलियां दागी गई थीं। वहां हुक्का पीते कुछ युवकों द्वारा हर्ष फायर की और एक जने ने वीडियो वायरल कर दिया था। उस मामले में 10 लोग पकड़े गए हैं। अहमदाबाद पुलिस ने उनके पास से पिस्तौल, बंदूक और तलवार जब्त की थी। अब उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, चलती कार के दौरान फायरिंग करने वाला पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार छोड़कर फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications