School Holidays: इन राज्यों में हुआ विंटर वेकेशन, जानें कब खुलेंगे स्कूल?
Winter Vacation School Holidays: देश के कई राज्यों ने साल 2025-26 के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित किए हैं। ये छुट्टियां स्थानीय मौसम, क्रिसमस और नए साल के जश्न मद्देनजर के हिसाब से हैं। आपको बता दें कि सर्दियों में ठंड, कोहरा और शीतलहर के कारण सुबह-शाम बाहर निकलना कठिन हो जाता है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां बच्चों की सेहत की रक्षा करती हैं।
लगातार पढ़ाई के बाद यह अवकाश मानसिक तनाव को कम करता है और विद्यार्थियों को तरोताजा महसूस कराता है।हिमालय से लेकर दक्षिण तक अवकाश की तिथियां राज्यों के अनुसार काफी अलग-अलग हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट।

- दिल्ली में सरकारी और निजी स्कूलों के लिए 1 से 15 जनवरी, 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। यह फैसला राजधानी के घने कोहरे के कारण लिया गया है।
- पंजाब में स्कूल शिक्षा विभाग ने 24 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक की छुट्टी की घोषणा की है, स्कूल 11 जनवरी को खुलेंगे।
- हिमाचल प्रदेश में 24 (क्रिसमस की पूर्व संध्या) और 25 दिसंबर (क्रिसमस दिवस) को स्कूल बंद रहेंगे। राज्य में शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से शुरू होंगे और 10 जनवरी तक रहेंगे।
दिसंबर-जनवरी में पूरी तरह स्कूल बंद (Winter Vacation School Holidays)
- जम्मू-कश्मीर के शीतकालीन क्षेत्रों में अत्यधिक बर्फबारी-कोहरे के कारण, प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूल दिसंबर-जनवरी में पूरी तरह बंद रहेंगे और मार्च 2026 में खुलेंगे। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं 23 फरवरी से फिर से शुरू होंगी।
- मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर, 2025 से सर्दियों/क्रिसमस की छुट्टियां शुरू होंगी, जो आमतौर पर 31 दिसंबर तक रहेंगी, कुछ स्कूल जनवरी के पहले हफ्ते तक बंद रहेंगे।
- ओडिशा के प्राइमरी, सेकेंडरी और केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक शीतकालीन अवकाश है। 1 जनवरी, 2026 को फिर से खुलेंगे।
सेंट्रल स्कूल बोर्ड ने की Winter Vacation School Holidays की घोषणा
- केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में 23 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 तक 10 दिन की सर्दियों की छुट्टियां घोषित हैं।
- केरल और तमिलनाडु के बारिश से प्रभावित जिलों में 31 दिसंबर 2025 तक स्कूल बंद हैं। मौसम की के आधार पर छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है।
शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation School Holidays)
शीतकालीन अवकाश अक्सर क्रिसमस और नववर्ष जैसे बड़े त्योहारों के आसपास होता है। परिवार के साथ मिलकर सजावट करना, उपहार बांटना और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना इस समय को और खास बना देता है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग बर्फबारी का आनंद लेते हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में लोग अलाव और गर्म कपड़ों के साथ ठंड का सामना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications