Rahul Gandhi Prediction: कौन हैं ये खूबसूरत ज्योतिषी, जिसने राहुल के PM बनने के सपने पर की बड़ी भविष्यवाणी?
Dr Jai Madaan on Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और उनकी सरकार पर तीखे वार करते आए हैं। उनकी रैलियों और जनसभाओं में भीड़ भी नजर आती है लेकिन ये भीड़ वोट में तब्दील नहीं होती, नतीजा ये है कि आज कांग्रेस अपनी बुरे दौर से गुजर रही हैं, पार्टी के अंदर भी कई तरह का असंतोष व्याप्त है।
ऐसे में क्या राहुल गांधी कभी भी देश के पीएम बन पाएंगे? क्या कांग्रेस की हालत सुधरेगी? क्या आने वाला साल 2026 राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए शुभ होगा? इन सभी सवालों का जवाब मशहूर ज्योतिषी डॉ. जय मदान ने एक वाक्य में दिया और वो था 'नहीं।'

टाइम्स नाउ को दिए गए इंटरव्यू में डॉ. जय मदान ने कहा कि 'कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों की स्थिति महाभारत जैसी है, यहां पुत्र मोह वाला हाल है, कांग्रेस पार्टी के अंदर काफी चेहरे थे और हैं जो कि आगे बढ़ सकते हैं लेकिन कांग्रेस ऐसा कर नहीं रही है और इसलिए पार्टी का ये हाल है। जहां तक राहुल गांधी के पीएम बनने की बात है तो मैं स्पष्ट शब्दों में कह सकती हूं कि साल 2032 तक तो वो पीएम बन नहीं पाएंगे।'
Rahul Gandhi को लेकर भविष्यवाणी करने वालीं डॉ. मदान कौन हैं?
डॉ. जय मदान का ये वीडियो जैसे ही सामने आया, ट्रोलर्स और कांग्रेस समर्थक उनके पीछे पड़ गए, हालांकि मदान ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। डॉ. जय मदान सोशल मीडिया की सबसे चर्चित ज्योतिषी और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। देखने में बेहद ही खूबसूरत मदान अक्सर अपने लुक की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।

पिछले 12 सालों में बहुत लोकप्रियता हासिल की
आपको बता दें कि डॉ. जय मदान ने पिछले 12 सालों में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। वह मोटिवेशनल स्पीकर, ट्रांसफॉर्मेशनल लाइफ कोच, रिलेशनशिप काउंसलर, स्पिरिचुअल हीलर और टैरो कार्ड रीडर के तौर पर गाइडेंस देती हैं। डॉ. जय मदान अपने YouTube और Instagram प्रेजेंस के लिए भी जाना जाता हैं, जहां वह मानसिक स्वास्थ्य, समृद्धि, शक्ति और शांति पर जानकारी शेयर करती हैं, उनके 1 मिलियन से ज़्यादा YouTube सब्सक्राइबर और 7 मिलियन Instagram फॉलोअर्स हैं।

डॉ. जय मदान का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ
डॉ. जय मदान का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। बचपन से ही उनमें आध्यात्मिकता की गहरी रुचि थी, वह लोगों और जगहों की वाइब्रेशन और एनर्जी से बहुत आकर्षित थीं, जिससे ज्योतिष में उनकी रुचि जागी। उन्होंने फिलॉसफी में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। वह आज बॉलीवुड सेलिब्रिटी, राजनेताओं और बिजनेस एग्जीक्यूटिव जैसे हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को अपनी सलाह देती हैं।

कौन हैं डॉ. जय मदान के पति?
जय मदान के पति के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है क्योंकि वह अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करती हैं लेकिन कुछ इंटरनेट सोर्स के अनुसार, उनके पति का नाम 'अंकुर मदान' है जो कि एक बिजनेसमैन हैं, उनकी एक बेटी है जिसका नाम 'अर्ना' है।
कांग्रेस ने हमेशा क्षति होने पर नए चेहरे दिए हैं: डॉ जय मदान
आपको बता दें कि टाइम्स नाउ के इंटरव्यू में जय मदान ने ये भी कहा कि 'सोनिया गांधी के पास विकल्प ही नहीं है। हां, 2032 के बाद कुछ ऐसा हो जाए कि सब दल एक साथ आ जाएं और अपना एक दल बना लें और कुछ स्थिति पैदा हो जाए जिससे राहुल गांधी पीएम की कुर्सी तक पहुंच जाएं तो और बात है लेकिन मेरा गणित यही कहती है कि साल 2032 तक ऐसा कुछ भी संभव नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा क्षति होने पर नए चेहरे दिए हैं कभी किसी के रहते नया चेहरा नहीं आया इसलिए गांधी परिवार के आगे ना बढ़ने पर पार्टी को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।'

क्या Rahul Gandhi की बहन प्रियंका गांधी पीएम बन सकती हैं?
जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रियंका गांधी पीएम बन सकती हैं? तो इस पर डॉ जय मदान ने कहा कि 'इस जनरेशन में तो नहीं लगता कि सफलता मिलेगी', हालांकि उन्होंने प्रियंका के लिए साफ-साफ कुछ नहीं कहा, इसके बाद उन्होंने जो कहा वो और भी ज्यादा हैरत अंगेज था।
उन्होंने कहा कि 'आप सोशल मीडिया और लोगों के बीच जब डीफेम हो जाते हैं तो उस इमेज से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है और मुझे लगता है कि उन्हें ये पता है कि लोग बहुत ज्यादा निगेटिव हो चुके हैं और इसी वजह से प्रियंका के बेटे रिहान, जो कि आने वाली जनरेशन है, उसे तैयार करने की कोशिश की जा रही है, तभी तो उन्होंने अपना सरनेम 'वाड्रा' ड्रॉप किया है।'
'प्रियंका गांधी के बेटे का औरा काफी प्रभावी'
तो क्या प्रियंका गांधी का बेटा पीएम बन सकता है? तो इस पर जय मदान ने कहा कि 'मैंने उनकी कुंडली नहीं देखी है लेकिन उस पर अभी से काम किया जा रहा है और मैंने उनकी शक्ल जरूर देखी है, उनका औरा काफी प्रभावी है तो मुझे लगता है कि आने वाले टाइम में वो प्रभावशाली हो सकते हैं और इसलिए उनका अभी से पीआर मैनेजमेंट किया जा रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications