Gajkesari Yog 2026: गजकेसरी योग में शुरु होगा नया साल, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, होगी धांसू कमाई
Gajkesari Yog New Year 2026 Update: साल 2026 आने में अब बस चंद दिन बाकी है, लोग नए साल के स्वागत में जुटे हुए हैं, तो वहीं आपको बता दें कि नव वर्ष की शुरुआत में गजकेसरी योग बनने जा रहा है, जो कि बेहद ही शुभ संकेत है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को अत्यंत शुभ और शक्तिशाली राजयोग माना जाता है।
यह योग तब बनता है जब चंद्रमा से गुरु (बृहस्पति) केंद्र स्थान (1, 4, 7 या 10 भाव) में स्थित होते हैं। वर्ष 2026 में ये शुभ योग 2 जनवरी को बनेगा, जो कि कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा।खास तौर पर वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों को इस योग से बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं, दूसरे शब्दों में कहा जाए इन तीन राशियों की लॉटरी निकलने वाली है।

मालूम हो कि गजकेसरी योग का संबंध ज्ञान, धन, सम्मान, बुद्धि और सुख-समृद्धि से होता है। इस योग में व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा मिलती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं। 2026 में गुरु और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति से यह योग कई जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
वृषभ राशि पर Gajkesari Yog का प्रभाव
- वृषभ राशि के जातकों के लिए 2026 का गजकेसरी योग आर्थिक मजबूती लेकर आएगा।
- आय के नए स्रोत बन सकते हें।
- नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग।
- व्यापार में लाभ और निवेश से अच्छा रिटर्न।
- पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी।
- इस दौरान वृषभ राशि वालों को धन संचय और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
मिथुन राशि पर Gajkesari Yog का प्रभाव
- मिथुन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग करियर और शिक्षा के क्षेत्र में खास रहेगा।
- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता।
- नौकरी बदलने या विदेश से जुड़े अवसर।
- संचार, मीडिया, लेखन और व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ।
- आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि।
- 2026 में मिथुन राशि वालों की सामाजिक पहचान मजबूत होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
तुला राशि पर Gajkesari Yog का प्रभाव
- तुला राशि के लिए यह योग भाग्य का पूरा साथ देने वाला रहेगा।
- लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।
- वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुरता।
- साझेदारी के व्यवसाय में लाभ।
- समाज में मान-सम्मान और लोकप्रियता बढ़ेगी।
- तुला राशि के जातकों के लिए 2026 में आर्थिक और मानसिक दोनों ही स्तर पर संतुलन बना रहेगा।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications