Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OI Exclusive Summer 2025: मई-जून की भीषण गर्मी शुरू होने से पहले क्‍यों खत्‍म हो गई? मौसम विभाग ने बताई वजह

Summer 2025: आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर एक सवाल सबके ज़हन में है कि इस बार भीषण गर्मी क्यों नहीं पड़ रही? आमतौर पर मई-जून में तपती लू और रिकॉर्ड तोड़ तापमान देखने को मिलता है, लेकिन इस साल गर्मी ने सही मायनों में दस्तक देने से पहले ही जैसे विदाई ले ली। यह बदलाव केवल आम लोगों को ही नहीं, बल्कि मौसम वैज्ञानिकों को भी हैरान कर रहा है।

इस मौसमीय उलटफेर की असली वजह क्‍या है? इसका जवाब मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी अलर्ट किया है कि कुछ दिन की राहत के बाद अगले सप्‍ताह गर्मी का पलटवार देखने को मिल सकता है।

Summer 2025

यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: क्या मानसून 2025 तोड़ देगा कई रिकॉर्ड, IMD अलर्ट में कब-कहां भारी बारिश की चेतावनी?

IMD Weather Report: गर्मी क्यों नहीं दिखा पाई अपना रौद्र रूप?

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में राधेश्याम शर्मा ने कहा कि इस बार अभी तक गर्मी अपना रौद्र रूप नहीं दिखा पाई है। प्रचंड गर्मी की मार झेलने वाले राजस्थान के साथ-साथ दिल्‍ली-एनसीआर में भी इस बार अप्रत्याशित राहत देखने को मिल रही है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान औंधे मुंह गिरा है और लू भी इस बार कहीं कहर नहीं बरपा पाई है।

यह भी पढ़ें- Assam Floods 2025: 19 जिलों में तबाही, देखिए असम बाढ़ की दिल दहला देने वाली तस्वीरें, कितने लाख लोग प्रभावित?

शर्मा के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में इस समय अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि सामान्यतः इस समय यह तापमान पूर्वी राजस्थान में 41-42 और पश्चिमी राजस्थान में 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

Summer 2025

Rajasthan Heatwave: राजस्‍थान में कब से बढ़ सकती है गर्मी?

जयपुर मौसम केंद्र का अनुमान है कि राजस्थान में एक बार फिर गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। 8-9 जून के बाद पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी राजस्थान में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Early Monsoon India: गर्मी का असर क्यों हुआ कम? मानसून समय से पहले आ गया

राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि इस बार गर्मी का असर समय से पहले कम होने की सबसे बड़ी वजह मानसून की समय से पहले दस्तक है। भारत में मानसून केरल के रास्ते प्रवेश करता है। सामान्यत: केरल में यह एक जून तक पहुंचता है, लेकिन 2025 में मानसून 24 मई को ही पहुंच गया। इसी वजह से मुंबई में भी, जहां मानसून आमतौर पर 10-12 जून तक पहुंचता है, वहां 26 मई से ही बारिश शुरू हो गई।

Summer 2025

Monsoon Arrival Date: राजस्थान में कब पहुंचेगा मानसून?

केरल और मुंबई में पहुंचने के बाद मानसून उत्तर भारत की ओर बढ़ता है और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान आदि को भी प्रभावित करता है। आमतौर पर राजस्थान में मानसून 25 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 15 से 20 जून के बीच पहुंचने का अनुमान है।

गौरतलब है कि राजस्थान समेत दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों जो बारिश हुई थी, वह प्री-मानसून बारिश नहीं थी, बल्कि स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण हुई थी।

Summer 2025

राजस्थान मौसम अपडेट: 5 जून

आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। कल 6 जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी तथा आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 4 से 6 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

6 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 7 जून से केवल उदयपुर कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व 8 जून से कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Heatwave Insurance: क्‍या है हीटवेव इंश्‍योरेंस, जिसमें तापमान 40 पार जाने पर मिलते 1600 रुपए, कौन हैं पात्र?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+