जब शक था तो राकेश मारिया ने क्यों नहीं किया था पीटर को गिरफ्तार?
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ और मीडिया टायकून प्रीतम उर्फ पीटर मुखर्जी को गुरुवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। पीटर पर शीना बोरा हत्याकांड में जानकारी छुपाने और सबूत नष्ट करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इंद्राणी ने किया था शीना की लाश का मेकअप, बाल ठीक कर लगाया था लिपस्टिक
लगें भी क्यों ना क्योंकि रिश्तों के मकड़जाल में फंसी शीना बोरा हत्याकांड में पीटर ने जो भी तर्क पुलिस को दिया वो गले नहीं उतरी। हालांकि पीटर मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि तत्कालीन मुबंई कमिशनर राकेश मारिया ने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जब शुरु से उनकी भूमिका संदिग्ध थी।
- क्या राकेश मारिया पीटर को गिरफ्तार करना चाहते थे या फिर उन्हें गिरफ्तार करने से रोका दिया गया और ट्रांसफर कर दिया गया?
- अगर राकेश मारिया को गिरफ्तार करने से रोका गया तो आखिर वो कौन था जिसने ऐसा किया?
- क्या सच में पीटर और राकेश मारिया के बीच दोस्ती थी या फिर किसी तरह का दबाव?
गोलमोल जवाब देते आए थे पीटर मुखर्जी
शीना बोरा हत्याकांड में पीटर मुखर्जी शुरु से ही गोलमोल जवाब दे रहे थे। दरअसल, शीना बोरा मर्डर केस में इंद्राणी की गिरफ़्तारी पर हैरानी का इज़हार करते हुए पीटर ने मीडिया से कहा था, "मेरी बीवी की छोटी बहन है। ऐसा मुझे 15 साल से पता है। मुझे मालूम नहीं था कि वो बहन नहीं बेटी है। मैं इंद्राणी के अभिभावकों से कभी मिला नहीं हूं।
प्रॉपर्टी का विवाद है भी या नहीं, इस बारे में मुझे पता नहीं है। शीना और इंद्राणी के बीच तकरार हुई यह भी मुझे नहीं मालूम था। शीना का मेरे बेटे के साथ अफेयर था, लेकिन मैंने इसे अहमियत नहीं दी। इसके बाद से शीना मेरे पास कभी नहीं आई। बाद में इंद्राणी ने मुझे बताया गया था कि उसने शीना को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेज दिया। हालांकि मेरे बेटे ने मुझे बताया था कि शीना अमेरिका से नहीं लौटेगी।













Click it and Unblock the Notifications