शीना मर्डर केस: इंद्राणी ने किया था शीना की लाश का मेकअप, बाल ठीक कर लगाया था लिपस्टिक
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। शीना बोरा हत्याकांड लगभग-लगभग सुलझने की कागार पर है। मां, मनी और मर्डर के इस मकड़जाल में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। शीना की खोपड़ी, गाल की हड्डी और फोटो मैच हो गया है। मुंबई पुलिस को नैयर अस्पताल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि बरामद कंकाल की उम्र 22 से 25 वर्ष और लंबाई 153 से 160 इंच के बीच है। यह सभी तथ्य शीना बोरा की तरफ ही इशारा कर रहे हैं। मगर इन सबके अलावा एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है जो हैरान करने वाला है। शीना की हत्या करने के बाद लोगों को गुमराह करने के लिए इंद्राणी ने लाश का मेकअप किया था।

ईमेल आईडी मई 2014 में बनवाई गई थी। इस ईमेल आईडी से शीना के भाई मिखाइल और विधि और पीटर को साल 2014 तक मेल भेजे जाते रहे। लेकिन शीना के ब्वॉयफ्रेंड राहुल को कोई मेल नहीं भेजा गया। इंद्राणी राहुल को शीना के मोबाइल नंबर से मैसेज भेजा करती थी। जिसमें यही लिखा होता कि वो राहुल से कोई संबंध नहीं रखना चाहती।












Click it and Unblock the Notifications