शीना ने अपनी डायरी में इंद्राणी के लिए लिखा था 'तुम मां नहीं डायन हो'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। शीना बोरा हत्याकांड अब सुलझने की कागार पर है। पुलिस टीम को जांच के दौरान शीना की डायरी मिल गई है। साल 2003 में शीना द्वारा लिखी गई इस डायरी में इंद्राणी मुखर्जी के लिए बुरे शब्दों का प्रयोग किया गया है। डीएनए अखबार के मुताबिक शीना ने अपनी डायरी में इंद्राणी के लिए लिखा है कि 'तुम डायन निकली मां'। शीना ने डायरी में लिखा है कि 'हैप्पी बर्थडे टू मी। लेकिन मैं खुश नहीं हूं। ऐसा लगता है कि मेरी जिंदगी में कुछ भी नहीं है। मेरा भविष्य अंधेरे में डूबा है। मुझे अब मां से नफरत है। वह मां नहीं है, डायन है।'

शीना ने लिखा है कि 'डैडी, मैं आपसे बहुत नाराज हूं, आपने मुझे चिट्ठी क्यों नहीं लिखी? मैं भी बहुत दिनों बाद लिख रही हूं। लेकिन आपको समझना चाहिए कि मैं 10वीं में हूं। शीना ने पिता सिद्धार्थ को लिखा कि सुबह साढ़े सात से रात साढ़े आठ बजे तक स्कूल-कोचिंग में व्यस्त रहती हूं। वक्त नहीं मिल पाता। आपने कहा था कि पहले पढ़ाई, बाद में स्टाइल। आपके कहने पर मैंने नाखून काट लिए हैं। आप मुझसे दिसंबर में गुवाहाटी आकर मिलें।
मैं अपनी जाति क्या लिखूं पापा
शीना ने अपनी डायरी में एक जगह लिखा है कि ‘मैं अपनी जाति क्या लिखूं? एक फॉर्म में जाति बताने पर मुझे स्कॉलरशिप मिल सकती है। खर्च बहुत बढ़ गया है।' पिता को शीना लिखती है, ‘आप मेरे मामा के साथ काम क्यों करना चाहते हैं? अपना काम खुद क्यों नहीं शुरू करते? नाना-नानी आपको बुरा बताते हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं मानती।'












Click it and Unblock the Notifications