'राहुल गांधी को हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है? कांग्रेस नेता ने अब अयोध्या पर क्या कह दिया, Video पर मचा बवाल

Rahul Gandhi Ayodhya News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फिर से फैजाबाद लोकसभा सीट (जिसके तहत अयोध्या भी आता है) के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। शनिवार (6 जुलाई) को राहुल गांधी ने फैजाबाद में भाजपा की हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा कि, INDIA गठबंधन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लालकृष्ण आडवाणी के अयोध्या पर केंद्रित राम जन्मभूमि आंदोलन को हरा दिया है। राहुल गांधी ने यह भी भरोसा जताया कि अगले चुनाव में भगवा पार्टी का गुजरात में भी यही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा ने चुनौती दी है और धमकाया है, लेकिन वह गुजरात में भगवा पार्टी और नरेंद्र मोदी को उसी तरह हराएगी, जिस तरह अयोध्या में उसे हराया गया था।

Rahul Gandhi Ayodhya

ये भी पढ़ें- 'हिंदुओं को सोचना होगा, ये अपमान, संयोग है या प्रयोग', PM मोदी ने अब दिया राहुल के 'हिंदू' बयान पर करारा जवाब

राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

भाजपा आईटी सेट के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी के इस वीडियो को शेयर कर कहा, ''बालक बुद्धि राहुल गांधी दावा कर रहे हैं की इंडी गठबंधन ने राम जन्मभूमि आंदोलन को, जिसका केंद्र अयोध्या था, हरा दिया है। आखिर राहुल गांधी को हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है? प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को मिटाने का दावा करने वाले पहले भी आए, परंतु सब विलीन हो गये। लेकिन भगवान राम पर आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालु आज भी हैं।''

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ''हमने (राम मंदिर राम जन्मभूमि) आंदोलन को हरा दिया है जिसका केंद्र अयोध्या था" ये राहुल गांधी ने कहा है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप फैजाबाद में एक चुनाव जीतते हैं (अयोध्या विधानसभा ने भाजपा को बढ़त दिलाई) और आप दावा करते हैं कि आप प्रभु राम के जन्मस्थान के आंदोलन से बड़े हैं! यह राहुल गांधी की हिंदू नफरत है।''

उन्होंने आगे कहा, ''हिंदुओं को हिंसा कहकर गाली दें, फिर गीता का अपमान करें, अब राम जन्मभूमि आंदोलन पर हमला करें।''

सोशल मीडिया पर भी राहुल गांधी के भाषण पर उठे सवाल

मेजर सुरेंद्र पूनिया ने राहुल गांधी के वीडियो पर कहा, ''यह आदमी और इसकी पार्टी भगवान श्रीराम और हिन्दुओं से इतनी नफरत क्यों करते हैं?? और ये हिन्दुओं के वोट लेकर उन्हीं पर थूक रहे हैं।''

कंचन गुप्ता नाम के यूजर ने कहा, ''राहुल गांधी का यह बयान कि ''इंडिया गठबंधन'' ने आडवाणी जी के अयोध्या पर केंद्रीत राम जन्मभूमि आंदोलन को पराजित कर दिया है'' यह इस बात की याद दिलाता है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। मत भूलिए कि राजीव गांधी ने शाहबानो मामले में फैसले को पलट दिया था।''

ये भी पढ़ें- गर्व है कि हम हिंदू हैं, 'शहजादे' को यह बात भला कैसे समझ आएगी? राहुल गांधी के बयान पर बोले सीएम योगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+