गर्व है कि हम हिंदू हैं, 'शहजादे' को यह बात भला कैसे समझ आएगी? राहुल गांधी के बयान पर बोले सीएम योगी
Rahul Gandhi statement on Hindu: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा गया। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर देश में नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने सदन में यहां तक दावा कर दिया कि यह लोग हिंदू नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सारे महापुरुषों ने अहिंसा के बात की और जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वह 24 घंटे हिंसा हिंसा हिंसा नफरत नफरत नफरत फैला रहे हैं।

राहुल गांधी ने यह भी कह दिया कि आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है। सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए, सत्य से नहीं डरना चाहिए। अहिंसा हमारा प्रतीक है। राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष द्वारा विरोध जताया गया।
राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी बयान आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी के दोनों बयान इस बात के प्रमाण हैं कि इनको सत्य से कोई वास्ता नहीं। हमने लोकसभा चुनाव कैंपेन के दौरान भी देखा की किस तरह से राहुल गांधी द्वारा झूठे वक्त दिए गए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि संविधान का गला घोंटने वाले लोगों ने, संविधान के बारे में भ्रामक बयान देने के लिए विदेशी पैसे का इस्तेमाल करके चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, 1 लाख रुपये के फर्जी बॉन्ड भरवाकर भारत की माताओं और बहनों को इन लोगों ने किस तरीके से गुमराह किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राहुल गांधी के बयान को नींद नहीं बताया गया।
अयोध्या को उसकी पहचान से किसने वंचित किया?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या को उसकी पहचान से किसने वंचित किया था। इंडी गठबंधन से जुड़े हुए लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं। राहुल गांधी और उनके सहयोगी इस बात के लिए जिम्मेदार हैं।
जिन्होंने न केवल अयोध्या को बनवास दिया था बल्कि सरयू मैया के जल को भी रक्त रंजित करने का कार्य किया था। कौन नहीं जानता है कि उसकी पहचान से वंचित करने का कार्य आजादी के बाद से कांग्रेस करती रही है। रामलाल के मंदिर पर ताला लटकने का काम किया। हिंदुओं को पूजा करने से वंचित करने का काम कांग्रेस ने किया था।
और आज जब अयोध्या अपने वैभव की पुनर्स्थापना के लिए फिर से पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है तो कांग्रेस कैसे इसको अच्छा मान सकती है। श्री राहुल गांधी का बयान झूठ का एक पुलिंदा है सच्चाई यह है अयोध्या के अंदर 1733 करोड रुपए केवल मुआवजे के रूप में अयोध्या वासियों को प्रदेश सरकार ने उपलब्ध करवाए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अयोध्या के रहने वाले एक-एक नागरिक जिसके नाम पर मकान दुकान और जमीन थी उनको बाकायदा कंपनसेशन दिया गया और जो दुकान थी। उनके लिए दुकान बनाने की जगह दी गई। जिनके पास जगह नहीं थी उनके लिए मल्टीलेवल कंपलेक्स बनाकर शॉपिंग कांप्लेक्स में उन्हें स्थान दिया गया।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी का 11 सेकंड का वीडियो सोशल साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि "हिंदू भारत की मूल आत्मा है। हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है। गर्व है कि हम हिंदू हैं! मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई, स्वयं को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहने वाली जमात के 'शहजादे' को यह बात भला कैसे समझ आएगी? आपको विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए राहुल जी! आपने आज एक समुदाय को नहीं, भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है।












Click it and Unblock the Notifications