'हिंदुओं को सोचना होगा, ये अपमान, संयोग है या प्रयोग', PM मोदी ने अब दिया राहुल के 'हिंदू' बयान पर करारा जवाब

PM Narendra Modi On Hindu: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 2 जुलाई को लोकसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'हिंदुओं को हिंसक' कहने वाले बयान पर पलटवार किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, ''कल जो हुआ, देश के कोटि-कोटि देशवासी सदियों तक माफ नहीं करेंगे।''

पीएम मोदी ने कहा, ''131 साल पहले स्वामी विवेकानंदजी ने शिकागो में कहा था कि 'मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से आता हूं जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता और वैश्विक स्वीकृति सिखाई है। विवेकानंदजी ने शिकागो में हिंदू धर्म के लिए दुनिया के दिग्गजों के सामने कहा था। हिंदू के कारण ही भारत की विविधता पनपी है और पनप रही है।''

PM Narendra Modi On Hindu

PM मोदी ने कहा- आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश रची जा रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''सबसे गंभीर बात यह है कि आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है, गंभीर षड़यंत्र हो रहा है। ये कहा गया हिंदू हिंसक होते हैं। ये है आपका संस्कार, आपका चरित्र, आपकी सोच, आपकी नफरत। देश के हिंदुओं के साथ ये कारनामे। ये देश शताब्दियों तक इसे भूलने वाला नहीं है।''

PM मोदी बोले- इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू से करते हैं

पीएम मोदी ने कहा, ''ये देश, सदियों से शक्ति का उपासक रहा है। ये बंगाल मां दुर्गा की, मां काली की पूजा करता है। ,आप उस शक्ति के विनाश की बात करते हो, ये वो लोग हैं जिन्होंने हिंदू आतंकवाद ये शब्द गढ़ने की कोशिश की थी। इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया ऐसे शब्दों से करते हैं, ये देश कभी माफ नहीं करेगा।''

'अब हिंदू समाज को सोचना पड़ेगा कि क्या ये अपमान कोई संयोग है या बड़े प्रयोग की तैयारी है'

पीएम मोदी ने कहा, ''एक सोची-समझी साजिश के तहत इनका पूरा इकोसिस्टम हिंदू परंपरा को नीचा दिखाना, अपमानित करना, मजाक उड़ाना ये फैशन बना दिया है। हम बचपन से सीख रहे हैं कि हम सबमें ईश्वर का रूप देखते हैं। ईश्वर का कोई भी रूप निजी स्वार्थ के लिए प्रदर्शन के लिए नहीं होता है। हमारे देवी-देवताओं का अपमान 140 करोड़ देशवासियों के हृदय को गहरी चोट पहुंचा रहा है। निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए ईश्वर को इन्होंने खेल बना दिया है। सदन में कल का दृश्य देखकर अब हिंदू समाज को सोचना पड़ेगा कि क्या ये अपमान कोई संयोग है या बड़े प्रयोग की तैयारी है।''

राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर संसद में क्या दिया था बयान?

राहुल गांधी ने कहा एक जुलाई को कहा था,"अभयमुद्रा कांग्रेस का प्रतीक है...अभयमुद्रा निर्भयता का संकेत है, आश्वासन और सुरक्षा का संकेत है, जो भय को दूर करता है और हिंदू, इस्लाम, सिख धर्म, बौद्ध धर्म और अन्य भारतीय धर्मों में दैवीय सुरक्षा और आनंद प्रदान करता है.... हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय ख़त्म करने की बात की है...लेकिन, जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटा हिंसा, हिंसा, हिंसा, नफरत, नफरत, नफरत, असत्य, असत्य, असत्य, आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है, सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। सत्य से नहीं डरना चाहिए। अहिंसा, हमारा प्रतीक है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+