Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Smriti Irani अचानक क्यों पहुंचीं कुमार विश्वास की बेटी के घर? क्या क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

Smriti Irani: आज पूरा देश हरियाली तीज का त्योहार मना रहा है, ऐसे खास मौके पर टीवी की सशक्त अभिनेत्री और देश की दिग्गज नेताओं में से एक स्मृति ईरानी, मशहूर कवि डॉ, कुमार विश्वास की बेटी के घर पहुंचीं, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मालूम हो कि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी इसी साल पवित्र खंडेलवाल के साथ उदयपुर में बड़ी शान के साथ हुई थी, शादी के बाद उनकी ये पहली तीज है। इसी खास मौके पर स्मृति ईरानी कुमार बेटी अग्रता को आशीष देने के लिए कुमार विश्वास की बेटी घर पहुंचीं थी, उन्होंने बेटी को तीज का गिफ्ट भी दिया।

Smriti Irani

सोशल मीडिया पर जैसे ही स्मृति ईरानी और कुमार विश्वास की मुलाकात का वीडियो वायरल हुआ वैसे ही इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और एक बार फिर से कुमार विश्वास के भाजपा में जाने के कयास लगाए जाने लगे। एक यूजर ने लिखा कि 'ये सब इन लोगों की मिलीभगत है, क्या विश्वास ने बीजेपी ज्वाइन कर ली?'

'शो से पहले ही स्मृति ईरानी सास बन गईं?'

तो वहीं कुछ लोगों ने स्मृति ईरानी के बारे में लिखा है कि ' शो से पहले ही स्मृति ईरानी सास बन गईं?' तो वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या कुछ बड़ा होने वाला है? दरअसल स्मृति ईरानी पूरे 25 साल बाद टीवी पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो के जरिए वापसी कर रही हैं, शो के प्रोमो ने दर्शकों को क्रेजी कर दिया है।

सास ही तीज पर 'बहू' को गिफ्ट देती हैं (Smriti Irani)

शो 29 जुलाई को रात 10:30 बजे से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। शो में स्मृति ईरानी सास की भूमिका निभा रही हैं और सास ही तीज पर 'बहू' को गिफ्ट देती हैं इसलिए ही फैंस ने स्मृति ईरानी के लिए कमेंट में 'सास' शब्द लिखा है।

अग्रता शर्मा का विवाह पवित्र खंडेलवाल के साथ हुआ है

मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब कुमार विश्वास के बीजेपी में जाने के कयास लगे हैं लेकिन हर बार कुमार विश्वास इन बातों को अफवाओं को करार देते हैं। आपको बता दें कि स्मृति ईरानी कवि विश्वास की बेटी को भतीजी मानती हैं।

उनकी बेटी अग्रता शर्मा का विवाह इसी वर्ष पवित्र खंडेलवाल के साथ उदयपुर में हुआ है। शादी के बाद उनकी ये पहली तीज है इसलिए इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उत्सव में कई बड़ी हस्तियां पहुंची हैं, स्मृति ईरानी को भी इस समारोह का न्यौता मिला था।

Smriti Irani भी पिंक साड़ी में काफी आकर्षक दिखीं

आपको बता दें कि तीज समारोह में अग्रता लाल रंग की साड़ी में काफी सुंदर दिख रही थीं तो वहीं स्मृति ईरानी भी पिंक साड़ी में काफी आकर्षक दिखीं, लोगों ने उनके लुक की भी काफी तारीफ की है।

एक नजर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के इतिहास पर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+