Thailand and Cambodia: थाईलैंड-कंबोडिया कैसे हुए सीजफायर के लिए राजी? क्या थी ट्रंप की धमकी?
Thailand and Cambodia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धंमकी के बाद थाईलैंड और कंबोडिया दोनों के ही तेवर ठंडे पड़े हैं, इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड और कंबोडिया युद्धविराम वार्ता करने के लिए सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों ही पक्ष सीजफायर के लिए तैयार हैं और दोनों ही शांति चाहते हैं।
आपको बता दें कि ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर थाइलैंड और कंबोडिया ने युद्द नहीं रोका तो अमेरिका दोनों के ही साथ व्यापारिक समझौते नहीं करेगा। इस धमकी के चंद घंटों बाद ही ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेता आपसी सीजफायर के लिए रेडी हो गए हैं और दोनों ही इस बारे में जल्द ही मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहा संघर्ष काफी हिंसक हो गया है, इसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 130,000 से अधिक विस्थापित हुए हैं।
क्या कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने?
आपको बता दें कि ट्रंप इस वक्त स्कॉटलैंड दौरे पर हैं, उन्होंने Truth Social पर कहा है कि 'उन्होंने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फूमथम वेचायाचाई और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से फोन पर अलग-अलग बातचीत की है और दोनों ने ही अब सीजफायर के लिए तैयार हैं क्योंकि दोनों पक्ष शांति चाहते हैं।'
थाईलैंड और कंबोडिया में क्यों हैं विवाद? (Thailand and Cambodia)
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच कई वर्षों से सीमा विवाद चला आ रहा है। इनके बीच सबसे बड़ा विवाद प्रेह विहेयर मंदिर को लेकर है। यह एक प्राचीन हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर कंबोडिया की सीमा के पास पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है लेकिन थाईलैंड भी इस पर अपना दावा करता है। 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने फैसला दिया कि यह मंदिर कंबोडिया का हिस्सा है। हालांकि मंदिर के आसपास का 4.6 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र विवादित बना रहा।
प्रेह विहेयर मंदिर को लेकर विवाद (Thailand and Cambodia)
2008 में तनाव बढ़ा जब यूनेस्को ने इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया। थाईलैंड ने इसका विरोध किया और इसे कंबोडिया को बढ़त देने वाला कदम बताया, मंदिर के पास दोनों देशों की सेनाओं की मौजूदगी और गश्त कई बार तनाव और गोलीबारी की वजह बनी है।
क्लैश ने हिंसक रूप अख्तियार किया, 30 की मौत
हालिया घटनाक्रम भी एक कंबोडियाई सैनिक की मौत के बाद शुरू हुई है, जिसकी मौत इसी साल के मई महीने के अंत में हुई थी। शनिवार को इस क्लैश ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया और 30 लोगों से ज्यादा की मौत हुई है, जिनमें थाइलैंड से 20 और कंबोडिया से 10 लोग शामिल हैं, मारे जाने लोगों में सैनिकों के अलावा स्थानीय लोग भी हैं।
सीजफायर क्या है? (Thailand and Cambodia)
सीजफायर (Ceasefire) का शाब्दिक अर्थ होता है - 'गोलीबारी रोकना'। इसका मुख्य उद्देश्य होता है - हिंसा को रोकना और शांति की दिशा में कदम बढ़ाना। सीजफायर के कुछ निश्चित नियम और शर्तें होती हैं, जिनका पालन करना दोनों पक्षों के लिए अनिवार्य होता है।
सीजफायर के प्रमुख नियम
- सीजफायर के दौरान दोनों पक्षों को हथियारों का उपयोग बंद करना होता है।
- सीजफायर के दौरान घायलों को इलाज की सुविधा देना, शवों की वापसी आवश्यक होता है।
- सीजफायर लागू होने के बाद कोई भी पक्ष एकतरफा सीमा पर बंकर, चौकी या अन्य सैन्य निर्माण नहीं कर सकता।












Click it and Unblock the Notifications