पंजाब के किसान आज क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन? 4 इलाकों में रहेगा चक्का जाम, ट्रैफिक से भी होगी परेशानी

Punjab Farmers Protesting: पंजाब में किसान धान की समय पर खरीद समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ शनिवार (26 अक्टूबर) को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि अपने विरोध प्रदर्शन के तहत किसान पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर सड़कें जाम करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फुल ने कहा, "26 अक्टूबर को हम चार प्रमुख स्थानों पर दोपहर एक बजे सड़क जाम करेंगे।" पंजाब में पिछले काफी वक्त से धान की खरीदारी को लेकर विवाद हो रहा है। धान की फसल खरीद में देरी के अलावा आज किसानों का विरोध प्रदर्शन पराली जलाने के कारण लगाए गए जुर्माने के खिलाफ भी होगा।

Punjab Farmers Protesting

ये भी पढ़ें- पंजाब के किसानों का कैसे बिकेगा धान? केंद्र सरकार ने राहत देने के लिए उठाया बड़ा कदम

Farmer Protest: पंजाब के किन-किन इलाकों में रहेगा चक्का जाम

किसान नेता के मुताबिक, "चक्का जाम" संगरूर और मोगा जिलों के साथ-साथ फगवाड़ा और बटाला में एक-एक स्थान पर आयोजित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इसे अनिश्चित काल तक जारी रखा जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुरजीत सिंह फुल ने कहा कि दोनों मंच पंजाब में 4 स्थानों पर सड़क अवरोध करेंगे और अनिश्चित काल के लिए "चक्का जाम" करेंगे।

सुरजीत सिंह फुल ने कहा कि दोनों मंच पंजाब में 4 स्थानों पर सड़क अवरोध करेंगे और अनिश्चित काल के लिए "चक्का जाम" करेंगे।

ये भी पढे़ं- पंजाब के CM मान ने बठिंडा को दिया तोहफा, मेजर शहीद रवी इंदर सिंह सरकारी कन्या स्कूल का किया शुभारंभ

किसान आज क्यों कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन?

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फुल के मुताबिक किसान नेताओं ने मुख्य रूप से धान खरीद में सुस्ती के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

अधिकारियों के अनुसार, 1 अक्टूबर से शुरू हुए खरीद सीजन के पहले 15 दिनों में पंजाब की अनाज मंडियों में पहुंचे 11.10 लाख टन धान में से केवल 10% ही खरीद एजेंसियों द्वारा उठाया गया है, जो धान की बम्पर फसल की धीमी खरीद को दर्शाता है।

स्थिति को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से धान खरीद के लिए सहायता करने को कहा है। पंजाब में धान खरीद में देरी को लेकर दिल्ली में अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, खाद्य राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+