पंजाब के CM मान ने बठिंडा को दिया तोहफा, मेजर शहीद रवी इंदर सिंह सरकारी कन्या स्कूल का किया शुभारंभ
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने ढाई साल में शिक्षा के क्षेत्र में कई कर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य के बच्चों की भविष्य संवारने के लिए मान सरकार की पहल रंग ला रही है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिला को बड़ी सौगात दी है। सीएम मान ने शहीद मेजर रविइंदर सिंह संधू, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के बिल्डिंग का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से वार्ता, समस्याओं को सुनने का काम किया और उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना। मुख्यमंत्री मान (CM Mann) ने Students को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बलवंत गार्गी के नाम पर बने नए ऑडिटोरियम की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि 11 करोड़ की लागत से तैयार हुई 73 कमरों वाली पांच मंजिला इमारत में बच्चों को स्मार्ट क्लास रूम के अलावा साइंस लैब, कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ऐसे स्कूल आज के समय की जरूरत हैं, जो बच्चों को भविष्य के लिए एक दिशा देते हैं। हमारे सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में यह क्रांति इसी तरह जारी रहेगी। राज्य भर के बच्चों को शानदार स्कूल और शानदार शिक्षा देना हमारा मुख्य मकसद है।
आगे मान ने कहा, बठिंडा का क्षेत्र किसी भी दृष्टि से पिछड़ा नहीं है और यहां टैलेंट की भी कमी नहीं है। यहां केवल बुनियादी ढांचे और इच्छाशक्ति की कमी थी। जिसे हमारी सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज बठिंडा में शहीद मेजर रवि इंदर सरकारी कन्या सेकडरी स्कूल की नई इमारत और रंगमंच की ऊंची शख्सियत पद्म श्री बलवंत गार्गी जी को समर्पित ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। श्री अरविंद केजरीवाल जी की सोच पर चलते हुए हम पंजाब में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के साथ-साथ स्कूलों को भी शानदार बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications