पंजाब के किसानों का कैसे बिकेगा धान? केंद्र सरकार ने राहत देने के लिए उठाया बड़ा कदम
Punjab Paddy Lifting News: पंजाब में पंजाब में इन दिनों धान खरीद का मुद्दा गरमाया हुआ है। पंजाब की मंडियों में धान की सही तरीके से लिफ्टिंग न होने को लेकर अब केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भंडारण की कमी के कारण पंजाब में धान की खरीद में मंदी की शिकायतों के बीच केंद्र सरकार अगले तीन-चार महीनों में लगभग 40 लाख टन चावल की ढुलाई करने और राज्य में 20 लाख टन अतिरिक्त भंडारण के लिए जगह बनाने की तैयारी में है।
भारतीय खाद्य निगम (FCI) पंजाब से चावल की खपत करने वाले अन्य राज्यों में स्टॉक की साप्ताहिक आवाजाही करेगा। केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ हाल ही में हुई बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने बताया कि राज्य में चावल भंडारण क्षमता की कमी मंडियों से धान की खरीद को प्रभावित कर रही है और किसानों में नाराजगी पैदा कर रही है।

प्रहलाद जोशी ने स्टॉक को खाली करने और राज्य से 120 लाख टन धान खरीदने का वादा किया था। जोशी ने बुधवार को कहा, "हम जगह बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और पंजाब और हरियाणा से अधिशेष चावल स्टॉक को निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने पंजाब से खाद्यान्न निकालने की योजना प्रस्तुत की है।"
अधिकारियों ने कहा कि राज्य में गेहूं भंडारण के लिए बनाए गए गोदामों में अधिशेष चावल को स्टोर करने के विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं। चालू विपणन सत्र के दौरान अब तक पंजाब से 23 लाख टन धान खरीदा जा चुका है, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान खरीदे गए 37 लाख टन से लगभग 38% कम है। पंजाब खाद्यान्न स्टॉक के केंद्रीय पूल में सबसे बड़ा योगदान देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications