क्यों क्रैश हुआ था Air India का विमान, हादसा या साजिश? हो रही हर एंगल से जांच, अब सब कुछ होगा साफ!
Why Air India Plane Crashed: 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने उड़ान भरी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह कुछ ही सेकंड में एक भयावह त्रासदी में बदल जाएगी। उड़ान भरते ही विमान ने अचानक ऊंचाई खो दी और पास की रिहायशी इमारत से टकराकर आग का गोला बन गया।
इस हादसे में 274 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें विमान में सवार 241 यात्री और क्रू मेंबर्स शामिल थे, साथ ही जमीन पर मौजूद कई लोग भी चपेट में आ गए। अब सरकार ने इस घटना को लेकर बड़ी जानकारी दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने कहा है कि इस हादसे की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।

पूरा मामला कई एंगल से जांच के घेरे में
केंद्र सरकार ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ ने कहा है कि इस हादसे की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है, जिसमें किसी संभावित साजिश का एंगल भी शामिल है। जांच का जिम्मा एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें: Airbus vs Boeing: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद छिड़ी बहस! एयरबस और बोइंग में कौन सा प्लेन है ज्यादा सेफ?
ब्लैक बॉक्स भारत में ही, नहीं जाएगा विदेश
मोहोळ ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान AI-171 का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है और यह AAIB की कस्टडी में है। इसे जांच के लिए विदेश नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, "पूरी जांच भारत में ही होगी। हमें बाहर भेजने की कोई जरूरत नहीं है।"
12 जून को हुआ था दर्दनाक हादसा
यह विमान हादसा 12 जून को हुआ था, जब बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 मॉडल का एयर इंडिया विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री और क्रू मेंबर्स थे, जिनमें से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया।
मेडिकल कॉलेज की रिहायशी इमारत से टकराया विमान
हादसा दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने ऊंचाई खो दी और अहमदाबाद के मेघाणीनगर क्षेत्र में BJ मेडिकल कॉलेज की रिहायशी बिल्डिंग से टकरा गया। इसके बाद विमान में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे में 9 मेडिकल छात्रों समेत कई स्थानीय लोग भी मारे गए।
'मे डे' कॉल के बाद दोनों इंजन बंद हो गए
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के मुताबिक, उड़ान के कुछ ही सेकंड बाद पायलट ने 'मे डे' यानी इमरजेंसी कॉल दी थी। इस बीच दोनों इंजन एक साथ बंद हो गए, जो विमानन इतिहास में बहुत ही दुर्लभ माना जाता है।
तीन महीने में आएगी जांच रिपोर्ट
मोहोळ ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। "ब्लैक बॉक्स में लगे CVR (कॉकरपिट वॉयस रिकॉर्डर) में दोनों पायलटों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड है। इससे कई अहम बातें साफ हो सकेंगी। रिपोर्ट तीन महीने में आ जाएगी।"
Dreamliner विमानों की भी हुई जांच
हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के सभी 33 ड्रीमलाइनर विमानों की जांच करवाई है। मंत्री ने कहा, "सभी विमान पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं। यह एक दुर्लभ दुर्घटना थी। अब लोग सामान्य रूप से यात्रा कर रहे हैं।"
DGCA में 419 तकनीकी पद खाली
मंत्री ने बताया कि DGCA में 419 तकनीकी पद खाली हैं, जिन्हें जल्द ही भरा जाएगा। साथ ही निजी एयरलाइनों में पायलटों के शोषण की शिकायतों पर भी मंत्रालय कार्रवाई करेगा।
हवाई यात्रा और खाने को सस्ता करने की योजना
मोहोळ ने कहा कि UDAN योजना के तहत कुछ एयरपोर्ट्स पर 'यात्री कैफे' शुरू किए गए हैं, जहां ₹10 में पानी, ₹20 में चाय और समोसा मिल रहा है। इसे आगे और एयरपोर्ट्स पर लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टिशू पेपर पर लिखे नोट से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications