Airbus vs Boeing: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद छिड़ी बहस! एयरबस और बोइंग में कौन सा प्लेन है ज्यादा सेफ?
Airbus vs Boeing: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार दोपहर लंदन के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का एक अंतरराष्ट्रीय विमान कुछ ही मिनटों में भीषण हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा इतना गंभीर था कि एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में काले धुएं का गुबार छा गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस फ्लाइट की पहचान AI 171 के रूप में हुई, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट की ओर उड़ान भर रही थी। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 100 से अधिक शवों के मिलने की पुष्टि अनौपचारिक रूप से की जा रही है।

इस ड्रीमलाइनर विमान में सवार यात्रियों में 61 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक का नाम सामने आया है। साथ ही इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। आइए एक नजर डालते हैं दुनिया की टॉप विमान कंपनी एयरबेस और बोइंग के विमानों से जुड़ी जानकारी पर...
दुनिया की दो सबसे बड़ी विमान कंपनियां
जब भी हवाई यात्रा की बात होती है, तो दो नाम सबसे पहले आते हैं-एयरबस और बोइंग। ये दोनों कंपनियां दुनियाभर की एयरलाइनों को विमान देती हैं और इनके बीच लगातार मुकाबला चलता है कि कौन सबसे बेहतर है।
कहां की हैं ये कंपनियां?
- एयरबस यूरोप की कंपनी है, जिसका मुख्य ऑफिस फ्रांस के टूलूज शहर में है।
- बोइंग अमेरिका की कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर वॉशिंगटन में है।
ये भी पढ़ें:
कब शुरू हुईं ये कंपनियां?
- एयरबस की शुरुआत 1970 में हुई थी।
- बोइंग काफी पुरानी कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1916 में हुई थी।
कौन-कौन से मॉडल हैं मशहूर?
एयरबस
- एयरबस के A320, A330 और A350 मॉडल दुनिया भर में बहुत चलन में हैं।
- A380 दुनिया का सबसे बड़ा पैसेंजर विमान है, जो एयरबस ने बनाया था।
बोइंग
- बोइंग के 737, 777 और 787 (ड्रीमलाइनर) मॉडल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं।
- Boeing 747 को "जंबो जेट" के नाम से भी जाना जाता है।
पायलट के लिए क्या फर्क होता है?
एयरबस
- एयरबस में पायलट "साइड-स्टिक" से विमान चलाते हैं, जो एक तरह का छोटा जॉयस्टिक होता है।
- इसमें कंप्यूटर सिस्टम बहुत एक्टिव रहता है और पायलट को सीमाओं के अंदर रखता है।
बोइंग
- बोइंग में "कंट्रोल योक" होता है, जो स्टीयरिंग जैसा होता है।
- यह पायलट को ज्यादा हाथ से कंट्रोल करने का मौका देता है।
सेफ्टी और भरोसे का मामला
दोनों ही कंपनियों के विमान सेफ माने जाते हैं। दुर्घटनाएं आमतौर पर तकनीकी खराबी और पायलट की गलती या मौसम जैसी परिस्थितियों से होती हैं।
हाल के विवाद और बदलाव
- बोइंग को हाल में 737 MAX मॉडल को लेकर विवाद झेलना पड़ा। दो बड़े हादसों के बाद इस मॉडल को कुछ समय के लिए उड़ानों से हटा दिया गया था।
- एयरबस ने A380 का निर्माण बंद कर दिया क्योंकि यह बहुत बड़ा और महंगा था, जिससे एयरलाइनों को नुकसान हो रहा था।
किसे चुने-Airbus या Boeing?
- यह पूरी तरह से आपकी पसंद, यात्रा की दूरी और एयरलाइन पर निर्भर करता है।
- अगर आप आधुनिक टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन पसंद करते हैं, तो एयरबस आपको पसंद आ सकता है।
- अगर आप पुराने स्टाइल और पायलट-केंद्रित नियंत्रण में भरोसा रखते हैं, तो बोइंग आपके लिए बेहतर हो सकता है।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications