कौन हैं बिजनेसमैन सज्जन जिंदल, जो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को देंगे ये कार
Sajjan Jindal: अरबपति उद्योगपति सज्जन जिंदल ने घोषणा की कि चल रहे पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाले हर भारतीय खिलाड़ी को एमजी विंडसर कार (MG Windsor car) देंगे। एमजी विंडसर कार की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
JSW ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा कि, ''यह घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि टीम इंडिया के हर ओलंपिक पदक विजेता को JSW MG इंडिया की ओर से एक बेहतरीन कार MG विंडसर उपहार में दी जाएगी...क्योंकि हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने समर्पण और सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं!''

ये भी पढ़ें- कौन हैं बॉक्सर इमान खलीफ, महिला हैं या पुरुष? 46 सेकंड में तोड़ी लड़की की नाक, जेंडर को लेकर ओलंपिक में मचा बवाल
सज्जन जिंदल की यह पोस्ट मॉरिस गैरेज इंडिया द्वारा JSW ग्रुप के साथ मिलकर बनाई गई अपनी नई CUV MG विंडसर की घोषणा के बाद आई है।
MG ने कहा कि कार का डिजाइन विंडसर कैसल से प्रेरित है। यूके स्थित कंपनी ने यह भी दावा किया कि वाहन का डिजाइन बहुत ही शानदार है। आइए जानें कौन हैं सज्जन जिंदल?
ये भी पढ़ें- 'वो 7 फुट का आदमी रिंग में महिला को पीट रहा था', पेरिस ओलंपिक में लिंगभेद कंगना रनौत ने निकाली भड़ास
Who is Sajjan Jindal: कौन हैं सज्जन जिंदल?
- अरबपति उद्योगपति सज्जन जिंदल जेएसडब्ल्यू ग्रुप (JSW Group) के चेयरमैन हैं। सज्जन जिंदल ने 1982 में एक स्टील प्लांट से अपने करियर की शुरुआत की और अब देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी JSW स्टील के प्रमुख हैं। यह भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है।
- सज्जन जिंदल भारतीय व्यवसायी और सांसद रह चुके ओम प्रकाश जिंदल के बेटे हैं। उनके छोटे भाई नवीन जिंदल 'जिंदल स्टील एंड पावर' को संभालते हैं। सज्जन जिंदल ने रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बैंगलोर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है।
- सज्जन जिंदल स्टील, खनन, ऊर्जा, खेल, बुनियादी ढांचा और सॉफ्टवेयर बिजनेस में एक्सपर्ट हैं। सज्जन जिंदल के बेटे पार्थ की अगुआई वाली JSW एनर्जी और JSW सीमेंट देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।
- सज्जन जिंदल 2021-22 में वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। जिंदल 2014 में भारतीय इस्पात संघ की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Sajjan Jindal Net Worth: सज्जन जिंदल संपत्ति
सज्जन जिंदल एक अरबपति बिजनेसमैन हैं। उनकी कुल संपत्ति 28.9 बिलियन डॉलर है। मुंबई स्थित जेएसडब्ल्यू ग्रुप 12 बिलियन डॉलर की इंफ्रास्ट्रक्चर की कंपनी है। वर्तमान में जेएसडब्ल्यू स्टील भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी टाटा पावर, अडानी पावर और रिलायंस पावर के बाद चौथे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications