कौन हैं बॉक्सर इमान खलीफ, महिला हैं या पुरुष? 46 सेकंड में तोड़ी लड़की की नाक, जेंडर को लेकर ओलंपिक में मचा बवाल
Algerian Boxer Imane Khelif (Paris olympics 2024) : पेरिस ओलंपिक में अल्जीरिया की ट्रांसजेडर बॉक्सर इमान खलीफ को लेकर बड़ा विवाद हो रहा है। इमान खलीफ के जेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अल्जीरियाई की खलीफ के ओलंपिक मुकाबले के बाद दुनियाभर में बहस छिड़ गई है।
इमान खलीफ की प्रतिद्वंद्वी इटली की एंजेला कैरिनी ने गुरुवार (1 अगस्त) को 46 सेकंड बाद ही मुकाबला छोड़ दिया और कहा कि, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा जोरदार पंच नहीं झेला है। इटली की एंजेला कैरिनी के इस बयान के बाद कईयों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ये ऐसा लग रहा है महिला बनाम पुरुष का मुकाबला था। ऐसे में अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर इमान खलीफ कौन हैं?

कईयों के मन में ये भी सवाल है कि ये महिला हैं या पुरुष हैं? क्योंकि कई बार इनके हावभाव देखकर आप ये अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि आखिर इनका जेंडर क्या है? तो आइए जानें कौन इमान खलीफ?
Who Is Imane Khelif: कौन हैं इमान खलीफ?
🔴इमान खलीफ अल्जीरिया की मुक्केबाज है। 25 वर्षीय इमान खलीफ अल्जीरिया के तियारेट की रहने वाली हैं। वर्तमान में यूनिसेफ की राजदूत हैं। खलीफ ने अब तक 50 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें से सिर्फ नौ हारी हैं।
🔴इमान खलीफ एक ट्रांसजेडर बॉक्सर हैं। इमान खलीफ 2023 विश्व चैंपियनशिप में जेंडर एलिजिबिलिटी मानदंडो को पूरा करने में सक्षम नहीं थे। इसलिए उन्हें बाहर होना पड़ा था। लेकिन इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में जेंडर-इक्वालिटी की वजह से उन्हें एंट्री मिल गई है और महिला बॉक्सर के साथ मुकाबला कर रही हैं।

🔴इमान खलीफ जन्म से ट्रांसजेडर नहीं थीं। इमान खलीफ जन्म से एक महिला थीं लेकिन उनके सेक्स डेवलपमेंट में विकार है, जिसकी वजह से उनके पास XY क्रोमोसोम और पुरुष एथलीटों के समान टेस्टोस्टेरोन स्तर हैं।
🔴इमान खलीफ के पिता "लड़कियों के लिए मुक्केबाजी को मंजूरी नहीं देते थे लेकिन वह सबसे बड़े मंच पर गोल्ड मेडल जीतकर अगली पीढ़ी को प्रेरित करना चाहती थीं।
🔴इमान खलीफ ने 2018 विश्व चैंपियनशिप में पेशेवर के रूप में मुक्केबाजी की शुरुआत की, जिसमें वह 17वें स्थान पर रहीं। इस आयोजन के 2019 विश्व चैंपियनशिप में वह 19वें स्थान पर रहीं।

🔴इसके बाद इमान खलीफ ने 2021 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड की केली हैरिंगटन ने हराया।
🔴ओलंपिक में इमान खलीफ ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने अगले वर्षों में 2022 अफ्रीकी चैंपियनशिप, भूमध्यसागरीय खेलों और 2023 अरब खेलों में गोल्ड मेडल जीते हैं।

इमान खलीफ के लिंक को लेकर 2023 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हुआ था विवाद
इमान खलीफ के जेंडर को लेकर 2023 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहली बार विवाद हुआ था। नई दिल्ली में आयोजित 2023 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में खलीफ को आईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने से रोक दिया गया था। कहा गया था कि उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा हुआ मिला था। बता दें कि ये हार्मोन पुरुषों में पाया जाता है। बता दें कि इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी वर्ल्ड चैंपियनशिप की आयोजनकर्ता नहीं होता है।
आईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने कहा था कि, ''डीएनए टेस्ट के आधार पर, हमने कई एथलीटों की पहचान की, जिन्होंने अपने सहयोगियों को महिलाओं के रूप में पेश करने के लिए धोखा देने की कोशिश की। लेकिन टेस्ट के रिजल्ट के मुताबिक, उनके पास XY क्रोमोसोम हैं। ऐसे एथलीटों को प्रतियोगिता से बाहर रखा गया।"
वहीं इस पूरे मामले पर अल्जीरियाई ओलंपिक समिति ने इमान खलीफ को लेकर कहा था कि नई दिल्ली में आयोजित 2023 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप से इमान खलीफ को मेडिकल कारण की वजह से अयोग्य ठहराया गया था। वहीं दूसरी ओर अल्जीरियाई मीडिया ने कहा था कि इमान खलीफ को हाई टेस्टोस्टेरोन स्तर के कारण अयोग्य ठहराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications