कौन हैं सिक्किम CM की पत्नी कृष्णा कुमारी राय, जिन्होंने चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद दिया विधायकी से इस्तीफा
Krishna Kumari Rai: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय ने पद की शपथ लेने के एक दिन बाद ही अपने विधायकी पद से इस्तीफा दे दिया है। कृष्णा कुमारी राय ने सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 में नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं और जीत गई थीं।
हालांकि अब कृष्णा कुमारी राय ने इस्तीफा दे दिया है। सीएम प्रेम सिंह तमांग की सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 32 में से 31 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

क्यों कृष्णा कुमारी राय ने विधायकी पद से दिया इस्तीफा?
कृष्णा कुमारी राय के विधायकी पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा है कि यह एसकेएम द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है।
उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी ने पार्टी के कल्याण और उद्देश्यों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी के सर्वसम्मत फैसले के अनुरूप अपनी सीट छोड़ी है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि एसकेएम की संसदीय समिति के कहने पर उन्होंने हमारी पार्टी के कल्याण के लिए चुनाव लड़ा था और इस्तीफा देने का फैसला भी उन्होंने इसी वजह से किया था।''

ये भी पढ़ें- लोकसभा में बैठेगी पति-पत्नी की यह जोड़ी, रिकार्ड मतों से जनता ने बनाया है सांसद, रह चुके हैं यूपी के सीएम
इस्तीफा देने के बाद क्या बोलीं कृष्णा कुमारी राय?
इससे पहले जारी एक बयान में कृष्णा कुमारी राय ने कहा, "बहुत भारी मन से मैं आपको सूचित करती हूं कि मैंने नामची-सिंगीथांग निर्वाचन क्षेत्र से आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी जल्दी चुनावी राजनीति में उतरूंगी और सभी का भारी समर्थन हासिल करना मेरी कल्पना से परे था, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"
उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा राजनीति को एक सामाजिक गतिविधि के रूप में देखा है और चुनाव में उतरने का कारण यह था कि मुझे संसदीय बोर्ड और पार्टी अध्यक्ष द्वारा लिए गए फैसलों का सम्मान करना था।"

कृष्णा कुमारी राय ने यह भी कहा कि नामची-सिंगीथांग निर्वाचन क्षेत्र के लिए नया उम्मीदवार एक प्रतिबद्ध और समर्पित व्यक्ति होगा, जो इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कृष्णा कुमारी राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- मोदी की इन 7 महिला मंत्री में कौन सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी? एक 10वीं पास तो एक ने विदेश से की है पढ़ाई
Who is Krishna kumari Rai: कौन हैं कृष्णा कुमारी राय
- कृष्णा कुमारी राय सिक्किम की एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़ी हैं। वह 11वीं सिक्किम विधानसभा में नामची-सिंगीथांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ी थीं।
- कृष्णा कुमारी राय ने एसडीएफ के बिमल राय को 7901 वोटों से 5302 के अंतर से हराया था। हालांकि अब उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- कृष्णा कुमारी राय ने 1993 में सिक्किम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।
- कृष्णा कुमारी राय ने चुनावी हलनामे में उन्होंने अपनी पहचान एक सोशल वर्कर के तौर पर बताई है।
- कृष्णा कुमारी राय और प्रेम तमांग के दो बच्चे हैं। इनके बेटे आदित्य तमांग भी नेता हैं।

Krishna kumari Rai Net Worth: कृष्णा कुमारी राय की संपत्ति?
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक कृष्णा कुमारी राय की संपत्ति 4 करोड़ 23 लाख 75 हजार है। कृष्णा कुमारी राय की देनदारिया 15 लाख रुपये की है।
- कृष्णा कुमारी राय के पास 64 हजार रुपये कैश है। उन्होंने अलग-अलग बैंक अकाउंट में 1 करोड़ रुपये जमाकर रखे हैं। उन्होंने 6 लाख रुपये शेयर और पोस्ट ऑफिस स्कीम में जमा करके रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications