मोदी की इन 7 महिला मंत्री में कौन सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी? एक 10वीं पास तो एक ने विदेश से की है पढ़ाई
Meet Modi 3.0 Seven Women Ministers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में सात महिलाएं हैं। जिनमें से दो कैबिनेट रैंक की हैं। निर्मला सीतारमण और अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
कल मंत्री के रूप में शपथ लेने वाली अन्य महिलाओं में अनुप्रिया पटेल, रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर, शोभा करंदलाजे और निमुबेन बाभंणिया शामिल हैं। आइए जानें इन सभी महिला मंत्री कितनी पढ़ी लिखी हैं।

Meet Nirmala Sitharaman: निर्मला सीतारमण की शिक्षा
निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में निर्मला सीतारमण वित्त और रक्षा जैसे बड़े मंत्रालय संभाल चुकी हैं। निर्मला सीतारमण मोदी कैबिनेट की सबसे पढ़ी-लिखी मंत्री हैं। निर्मला सीतारमण ने स्कूली शिक्षा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से ली है।

निर्मला सीतारमण ने 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। 1984 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से अर्थशास्त्र में एमए किया। उसके बाद एम.फिल. की। निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्र में पीएचडी करने के लंदन भी गई थीं। हालांकि वह अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाईं थीं।
Meet Annpurna Devi: अन्नपूर्णा देवी की शिक्षा

अन्नपूर्णा देवी झारखंड कोडरमा से लोकसभा सांसद हैं। दो बार कोडरमा से सांसद रह चुकी अन्नपूर्णा देवी को राज्य मंत्री के पद से कैबिनेट मंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह इससे पहले राज्य शिक्षा मंत्री थीं। अन्नपूर्णा देवी ने रांची विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की।
Meet Anupriya Patel: अनुप्रिया पटेल की शिक्षा

अनुप्रिया पटेल भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख हैं। वह पहली नरेंद्र मोदी सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री थीं और मोदी 2.0 में उन्हें वाणिज्य और उद्योग के लिए कनिष्ठ मंत्री बनाया गया था। इस चुनाव में उनकी पार्टी की लोकसभा सीट की संख्या दो से घटकर एक हो गई। अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं।
अनुप्रिया पटेल सोने लाल पटेल की बेटी हैं। अनुप्रिया पटेल ने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, से शिक्षा प्राप्त की है। उनके पास मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में मास्टर डिग्री भी है। उन्होंने एमिटी में पढ़ाया भी है।
Meet Raksha Khadse: रक्षा खडसे की शिक्षा

37 वर्षीय रक्षा खडसे महाराष्ट्र के दिग्गज राजनेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। रावेर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुकीं रक्षा खडसे इससे पहले सरपंच और जिला परिषद की सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं। खडसे 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं थीं।
रक्षा के पति निखिल खड़से ने खुदको गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। रक्षा खडसे ने टी.एच.एम. कॉलेज, नासिक, महाराष्ट्र से पढ़ाई की है। उन्होंने कम्प्यूटर साइंस में बीएससी की डिग्री ली है।
Meet Savitri Thakur: सावित्री ठाकुर की शिक्षा

सावित्री ठाकुर मोदी कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनी हैं। सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने 2014 का चुनाव जीता था, लेकिन 2019 के चुनावों में उन्हें चुनाव पास नहीं मिला।
2024 में उन्होंने जोरदार वापसी की और 2 लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से सीट जीत ली। सावित्री ठाकुर को भी पंचायत स्तर पर काम करने का व्यापक अनुभव है। सावित्री ठाकुर 12वीं पास हैं।
Meet Shobha Karandlaje: शोभा करंदलाजे की शिक्षा

कर्नाटक से दो बार भाजपा सांसद रहीं शोभा करंदलाजे पहले राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। शोभा करंदलाजे नरेंद्र मोदी सरकार की दूसरी सरकार में शामिल उन मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें मोदी 3.0 में भी बरकरार रखा गया है।
इससे पहले वे केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय संभाल चुकी हैं। 57 साल की शोभा ने सोशल वर्क से ग्रेजुएशन और समाज शास्त्र में एमए किया है।
Meet Nimuben Bambhania: निमुबेन बाभंणिया की शिक्षा

57 वर्षीय निमुबेन बाभंणिया भावनगर से सांसद हैं। निमुबेन भंबानिया पहले भावनगर की मेयर रह चुकी हैं और भाजपा के भीतर विभिन्न संगठनात्मक भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं।
निमुबेन बाभंणिया पेशे से शिक्षिका थीं। निमुबेन बाभंणिया ग्रेजुएट हैं। अप्रैल 2002 में गुलाबराय एच संघवी एजुकेशन कॉलेज भावनगर ने उन्होंने बीएड भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications