लोकसभा में बैठेगी पति-पत्नी की यह जोड़ी, रिकार्ड मतों से जनता ने बनाया है सांसद, रह चुके हैं यूपी के सीएम

Akhilesh Yadav And Dimple Yadav News Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव संपन्न हाेने के बाद मोदी सरकार 3.0 ने शपथ भी ले ली है। 18वीं लोकसभा में पूरे देश से एक जोड़ी ऐसी रहेगी जो संसद में बैठेगी। जी हां, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव इस बार दोनों एक साथ संसद में नजर आएंगे। अखिलेश यादव ने जहां कन्नौज लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है वहीं डिंपल ने मैनपुरी सीट से जीत दर्ज की है। डिंपल यादव सर्वाधिक मताें के अंतर से जीतने वाली सपा सांसद हैं।

पहली बार होगा ऐसा
लोकसभा इतिहास में यह पहली बार होगा जब पति पत्नी की जोड़ी एक साथ बैठेगी। लोकसभा की कार्रवाई के दौरान जब दोनों सदन में मौजूद रहेंगे, तो सभी की निगाहें उन पर रहेंगी। अगर दोनों के लिए बैठने की जगह भी पास-पास होगी, तो यह आकर्षण होगा।

akhilesh

2019 में भी साथ-साथ लड़े थे अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव पिछली लोकसभा 2019 में भी साथ-साथ लड़े थे, लेकिन सदन के सदस्य एक साथ नहीं निर्वाचित होने से साथ-साथ नहीं पहुंच सके थे। दरअसल अखिलेश यादव आजगमगढ़ से चुनाव लड़कर जीते। जबकि डिंपल यादव कन्नौज से लड़ी थीं, लेकिन चुनाव नहीं जीत सकी थीं। हालांकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई, तो डिंपल यादव वहां से उपचुनाव जीतकर सदन में पहुंचीं।

UP News: सीएम योगी ने केंद्र सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों को दी बधाई, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री
उसके पहले अखिलेश यादव विधानसभा में मैनपुरी की ही करहल विधानसभा से विधायक निर्वाचित हो गए थे। नतीजों के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा के बाद करीब 10 महीने बाद डिंपल यादव उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं। इस तरह 17वीं लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होकर भी साथ में सदस्य नहीं रहे थे।

कन्नौज से अखिलेश यादव और मैनपुरी से डिंपल यादव के अलावा आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव भी सांसद चुने गए हैं। इस तरह पांच सदस्यों के साथ लोकसभा में देश का सबसे बड़ा कुनबा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+