कौन हैं IPS पुरुषोत्तम शर्मा? बीवी के पीटने का वायरल हुआ था वीडियो, अब हर महीने ऐसा करने की मिली है सजा
IPS Purushottam Sharma: मध्य प्रदेश के सीनियर IPS अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा इन दिनों चर्चाओं में हैं। पुरुषोत्तम शर्मा को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने एक ऐसा फैसला सुनाया है, जिसके बाद वो खबरों में आ गए हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा की की पेंशन से हर महीने 50 हजार रुपये काटकटर उनकी पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने कहा है कि ये 50 हजार रुपये हर महीने की 10 तारीख को पत्नी को दी जाए। इतना ही नहीं, कोर्ट ने पुरुषोत्तम शर्मा को एक लाख रुपये की लिटिगेशन कॉस्ट भी देने को कहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरी ऐसा आदेश पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ जज ने क्यों सुनाया है? आइए जानें क्या है माजरा और कौन हैं IPS अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा?

ये भी पढ़ें- कौन हैं IAS अफसर दीपक कुमार सिंह, जिनसे CM नीतीश कुमार ने कहा- 'पैर भी छू लूंगा, बस ये काम करवा दें'
पेंशन में से हर महीने पत्नी को क्यों 50 हजार देने होंने IPS पुरुषोत्तम शर्मा को?
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के आदेश के मुताबिक पूर्व डीजीपी पुरुषोत्तम शर्मा की पेंशन एक लाख 12 हजार रुपये है, जिसमें से 50 हजार रुपये की कटौती करके उनकी पत्नी प्रिया शर्मा को दिए जाने चाहिए। कोर्ट ने इसके लिए गृह विभाग के प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव से कहा है कि वो ये सुनिश्चित करें कि ये हर महीने पूरा हो।
असल में IPS पुरुषोत्तम शर्मा का अपनी पत्नी प्रिया शर्मा को पीटते हुए जुलाई 2021 में एक वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सितंबर 2020 में उन्हें निलंबित कर दिया था। जिसके बाद पुरुषोत्तम शर्मा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में याचिका दायर की थी। जहां से मई 2022 में उनको बहाल करने के आदेश हुए थे। हालांकि इस आदेश के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी।

सुप्रीम कोर्ट में IPS पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा था कि उनके निलंबन को बिना नियमों के लगातार बढ़ाया जा रहा है। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनके निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया। था। इसके बाद पुरुषोत्तम शर्मा का निलंबन निरस्त कर पीएचक्यू में स्पेशल डीजी बनाया था।
ये भी पढ़ें- 'बेवकूफों को इंफ्लूएंसर कहना बंद करें', कंगना रनौत ने IAS अफसर परी बिश्नोई का वीडियो शेयर कर क्यों कहा ऐसा?
IPS पुरुषोत्तम शर्मा ने क्यों मांगा था VRS?
पुरुषोत्तम शर्मा ने योग्यता के अनुसार पोस्टिंग नहीं मिलने के कारण वीआरएस मांगा था। उन्होंने 31 मई 2023 को आवेदन दिया था। हालांकि नौकरी छोड़ने का आवेदन उनका निरस्त कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषोत्तम शर्मा स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर मुरैना जिले की जौरा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
असल में आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा, मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर आईपीएस अफसर हैं। इस लिहाज से वह प्रदेश के डीजीपी बनने की दौड़ में सबसे आगे थे लेकिन पत्नी को पीटने वाले वीडियो वायरल होने के बाद उनका नाम इस रेस से हट गया था।

Who is IPS Purushottam Sharma: आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा कौन हैं?
- आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा मध्य प्रदेश कैडर के 1986 बैच के अधिकारी हैं।
- वर्तमान में आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत रहे हैं।

- आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पहचान IPS, SPL DGP, PHQ,भोपाल लिखकर दी है।
- आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा ने एमबीए और एलएलबी की डिग्री ली है। आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा मध्य प्रदेश के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications