कौन हैं IAS अफसर दीपक कुमार सिंह, जिनसे CM नीतीश कुमार ने कहा- 'पैर भी छू लूंगा, बस ये काम करवा दें'

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएम नीतीश कुमार IAS अफसर और मंच पर भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी मौजूद थे।

भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के सामने सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, ''हम आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कहते हैं, आपका पैर छुए, बस जुलाई 2025 से पहले भूमि सर्वेक्षण वाला काम पूरा करा दीजिए। बताइए अगर यह काम हो जाता तो हमें कितनी खुशी होती। मैं सबको ये बात कहता हूं।''

Bihar CM Nitish Kumar

इस वीडियो के वायरल होने के बाद IAS अफसर दीपक कुमार सिंह के बारे में भी जानने की लोगों में उत्सुकता है। आइए जानें कौन हैं IAS अफसर दीपक कुमार सिंह?

  • दीपक कुमार सिंह 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वर्तमान में दीपक कुमार सिंह बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर मुख्य सचिव हैं।
  • दीपक कुमार सिंह राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण विभागों को संभाल चुके हैं। इससे पहले वे बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव थे।
  • दीपक कुमार सिंह बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी थे। उन्होंने इससे पहले बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के सचिव, बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण विभागों का भी नेतृत्व किया है।
  • दीपक कुमार सिंह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में एमफिल किया है और अंतरराष्ट्रीय कानून में पीजी डिप्लोमा किया है।

IAS अफसर के सामने CM नीतीश ने क्यों जोड़ा हाथ?

असल में जब सीएम नीतीश कुमार मंच पर बोल रहे थे, तो भूमि सर्वेक्षण पर बात शुरू हुई। जिसमें सीएम नीतीश कुमार कहने लगे,

''मैंने कहा है कि ये कार्य (भूमि सर्वेक्षण) चुनाव (राज्य में विधानसभा चुनाव) से पहले किए जाने चाहिए। अगर ये सभी कार्य जुलाई 2025 से पहले हो जाते हैं, तो अच्छा होगा... मैं आपको (अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह) हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। क्या मैं आपके पैर छूऊं? मैं सभी से यही कहता हूं, इसे जल्द से जल्द करें...।''

असल में कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में लग गए हैं। इसी वजह से सीएम नीतीश चाहते हैं कि जुलाई 2025 से पहले भूमि सर्वेक्षण वाला काम हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+